Homeदेश-समाजजयपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले वीडियो पत्रकार की मौत: BJP ने उठाए...

जयपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले वीडियो पत्रकार की मौत: BJP ने उठाए गहलोत सरकार पर सवाल

इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी। वीडियो में सारे बदमाश सरिया से अभिषेक को बुरी तरह मारने के बाद फरार होते नजर आ रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में खुलासा किया था कि बदमाशों ने पहले महिला को प्रताड़ित करना शुरू किया था और फिर...

राजस्थान के जयपुर में 8 दिसंबर को हुए एक हमले में गंभीर रूप से घायल वीडियो पत्रकार अभिषेक सोनी की बुधवार (दिसंबर 23, 2020) देर रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। 8 दिसंबर को अपनी साथी महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें लोहे की छड़ से बुरी तरह पीटा था। 

इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी। वीडियो में सारे बदमाश सरिया से अभिषेक को बुरी तरह मारने के बाद फरार होते नजर आ रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में खुलासा किया था कि बदमाशों ने पहले महिला को प्रताड़ित करना शुरू किया था और फिर सोनी के विरोध करने पर उन्हें छड़ी और सरिए से मारने लगे।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना में अभिषेक को काफी गंभीर चोटे आई थीं। उन्हें एसआरएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को उन्होंने दम तोड़ा। पुलिस के मुताबिक अब इस केस में आरोपितों के ख़िलाफ़ धारा 323, 341, 354ए और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपितों की पहचान हो गई है। इनमें से पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है। बाकी दो अब भी फरार हैं।

पुलिस टीम बनाकर बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है। आरोपितों के नाम शंकर चौधरी, कनाराम जट्ट और सुरेंद्र जट्ट बताए जा रहे हैं। वहीं अभिषेक के परिवार का आरोप है कि पुलिस इस मामले में अच्छी तरह से जाँच नहीं कर रही। उनकी माँग है कि इस केस में अलग से एफआईआर हो। जबकि राजस्थान पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत में ही उनकी शिकायत जोड़ने का फैसला किया है।

वीडियो पत्रकार की मृत्यु के बाद भाजपा ने भी गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता सतीश पूनिया ने घटना के संबंध में लिखा, “राज्य में अशोक गहलोत के राज में 2 वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, लोकतंत्र के प्रहरी और कोरोना योद्धा पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है, जयपुर में बदमाशों के हमले में अभिषेक सोनी की मृत्यु और गिरधारी पालीवाल का घायल होना सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -