Homeदेश-समाजकानपुर में जुमे पर हुई हिंसा में बाबा बिरयानी वाला मुख्तार गिरफ्तार: पत्थरबाजों को...

कानपुर में जुमे पर हुई हिंसा में बाबा बिरयानी वाला मुख्तार गिरफ्तार: पत्थरबाजों को बिरयानी सप्लाई के लगे थे आरोप, रेस्टोरेंट के भी मंदिर पर खड़े होने का दावा

"कई नाम सामने आए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्तार बाबा का नाम भीड़ की फंडिंग में सामने आया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 3 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में एसआईटी ने मुख्तार बाबा को गिरफ्तार किया है। वह कानपुर के बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट का मालिक है। बताया जा रहा है कि वह कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपित हयात जफर हाशमी की संस्था जौहर फैंस एसोसिएशन को फंडिंग करता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डर मोहम्मद बसी और मुख्तार बाबा हिंसा के बाद से ही एसआईटी और कानपुर पुलिस की रडार पर थे। इनके नाम हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में सामने आए थे। अब इसी क्रम में मुख्तार बाबा की गिरफ्तारी हुई है। ये फरार चल रहे थे। न्यूज 18 ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के हवाले से उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, “कई नाम सामने आए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्तार बाबा का नाम भीड़ की फंडिंग में सामने आया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”

गौरतलब है कि बाबा बिरयानी पर 3 जून की हिंसा में शामिल पत्थरबाजों को बिरयानी खिलाने के आरोप भी लगे थे। हालॉंकि मुख्तार के बेटे महमूद ने ऑपइंडिया से बातचीत में इन आरोपों का खंडन किया था। लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं का दावा था कि अपना अवैध कब्जा बनाए रखने के लिए बाबा बिरयानी और उसके साथी हिंसा की काफी समय से साजिश रच रहे थे। दरअसल, बाबा बिरयानी जिस जगह पर खड़ा है उसके भी मंदिर की जमीन होने की बात कही जाती है।

पिछले दिनों कुछ रिपोर्टों में बताया गया था कि सरकारी रिकॉर्ड में जो जगह राम-जानकी मंदिर के तौर पर दर्ज है, वहीं इस समय बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट की चल रही है। शत्रु संपत्तियों की तलाश के दौरान यह बात सामने आई थी। रिपोर्टों के अनुसार कानपुर के बेकनगंज स्थित डॉक्टर बेरी चौराहा का भवन संख्या 99/14ए रिकॉर्ड में राम-जानकी मंदिर ट्रस्ट का है। यहाँ भगवान श्रीराम का मंदिर था। अस्सी के दशक तक यहाँ पूजा हुआ करती थी। लेकिन अब मंदिर का कुछ ही हिस्सा बचा हुआ है। वह भी जर्जर हाल में है। मंदिर के अन्य हिस्सों को तोड़कर उसका इस्तेमाल रेस्टोरेंट की रसोई के तौर पर किया जा रहा है। कथित तौर पर मुख़्तार कभी राम-जानकी मंदिर के एक हिस्से में साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -