Homeदेश-समाजकेरल नन रेप केस: बिशप और उसके साथी सोशल मीडिया में कर रहे बदनाम,...

केरल नन रेप केस: बिशप और उसके साथी सोशल मीडिया में कर रहे बदनाम, शिकायत दर्ज, कोर्ट में तलब

बिशप मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच कुराविलंगड़ में नन का कई बार बलात्कार करने का आरोप है।मामला सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

केरल में 44 वर्षीय नन के साथ रेप का विरोधी करने वाली ननों का संघर्ष खत्म होता नहीं दिख रहा। बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोपित पर अब एक नन ने मानसिक तौर पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है। अदालत ने मुलक्कल को 11 नवंबर को तलब किया है।

मानसिक उत्पीड़न को लेकर नन ने मंगलवार को केरल महिला आयोग के पास एक शिकायत दर्ज कराई। इसके मुताबिक नन को मुलक्कल और उसके लोग सोशल मीडिया के जरिए बदनाम कर रहे हैं।

शिकायत के मुताबिक सोशल मीडिया में कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिसमें पीड़िता का चेहरा दिखाई पड़ता है। शिकायतकर्ता नन ने कहा कि इस तरह का कार्य केरल उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित जमानत शर्तों का उल्लंघन है और मामले में राज्य महिला आयोग से हस्तक्षेप की मॉंग की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार फ्रैंको मुलक्कल ऐसा करके चश्मदीद और पीड़िता को बदनाम करना और धमकाना चाहता है। नन का आरोप है कि बिशप ने 2014 से 2016 के बीच कुराविलंगड़ कई बार बलात्कार किया। मामला सामने आने के बाद मुलक्कल को गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि वह इन आरोपों को खारिज करता रहा है और फिलहाल जमानत पर बाहर है।

इससे पहले खबर आई थी की पीड़ित नन का समर्थन करने वाली पाँच ननों में से चार को कुराविलंगद कॉन्वेंट (Kuravilangad convent) स्कूल छोड़ने के लिए कहा है। मिशनरीज ऑफ़ जीसस की तरफ़ से उन्हें यहाँ भेजा गया था। इससे जाहिर है कि बलात्कार के आरोपी बिशप के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन करने वाले ननों की सामूहिक ताकत को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -