Homeदेश-समाजअरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को कल भारत को सौंपेगा चीन: किरेन...

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को कल भारत को सौंपेगा चीन: किरेन रिजिजू

इससे पहले रिजिजू ने 8 सितंबर को अपने ट्वीट में कहा था, "चीन के पीएलए ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक उनकी तरफ मिल गए हैं।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के पाँच युवकों को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी 12 सितंबर यानी कल भारत को सौंप देगा। ये युवक इस महीने की शुरुआत में लापता हो गए थे। उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है।

रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “चीन की पीएलए ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है कि वह अरुणाचल प्रदेश के युवकों को हमें सौंप देंगे। उन्हें शनिवार 12 सितंबर को किसी भी समय एक निर्धारित स्थान पर सौंपा जा सकता है।”

बता दें कि इससे पहले रिजिजू ने ही इस बात की जानकारी दी थी चीनी सेना ने इस बात को स्वीकार किया है कि पाँचों युवक उनकी तरफ मिले हैं। 8 सितंबर को किए अपने एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा था, “चीन के पीएलए ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक उनकी तरफ मिल गए हैं। हमारी अथॉरिटी में उन्हें सौंपने के तरीके पर काम किया जा रहा है।”

दरअसल, यह घटना तब सामने आई थी जब एक समूह के दो सदस्य जंगल में शिकार के लिए गए थे और लौटने पर उन्होंने उक्त पाँच युवकों के परिवार वालों को जानकारी दी थी कि युवकों को सेना के गश्ती क्षेत्र सेरा-7 से चीनी सैनिक ले गए हैं। यह स्थान नाचो से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। कथित तौर पर अपहृत किए गए लोगों की पहचान टोच सिंगकम, प्रसाद रिंगलिंग, डोंगटू इबिया, तनु बेकर और नारगु डिरी के रूप में की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -