Homeदेश-समाजबिरयानी वाले परवेज ने 100km की स्पीड से चलाई जगुआर, बांग्लादेशी मोइनुन और फरहाना...

बिरयानी वाले परवेज ने 100km की स्पीड से चलाई जगुआर, बांग्लादेशी मोइनुन और फरहाना की कोलकाता में मौत

परवेज 100 किलोमीटर की अधिक स्पीड से गाड़ी चला रहा था। उसके के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 427 और 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि...

कोलकाता में बिरयानी चेन रेस्तरां के मालिक के बेटे परवेज ने अपनी जगुआर से एक मर्सिडीज को टक्कर मार दी। इसमें दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने परवेज को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार (अगस्त 17, 2019) की सुबह परवेज की तेज गति से आ रही जगुआर ने शेक्सपियर सरानी और लाउडन स्ट्रीट के क्रॉसिंग पर पुलिस बूथ के समीप खड़ी एक मर्सिडीज को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मर्सिडीज पलट कर पुलिस बूथ से टकरा गई और इसकी चपेट में आकर दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य शख्स घायल हो गया।

दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान बंग्लादेश के ढाका निवासी काजी मोहम्मद मोइनुन आलम और फरहाना इस्लाम तानिया के रूप में हुई है। इसके अलावा इनके एक अन्य शख्स की पहचान काजी सफी रहमतुल्लाह के रूप में हुई है, जिन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहर के बांग्लादेश के उप उच्चायोग के मुताबिक, काजी आँख के इलाज के लिए कोलकाता में थे और फरहान ढाका में सिटी बैंक के लिए काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि जिस कार से टक्कर मारी गई थी, वो कोलकाता में एक प्रसिद्ध बिरयानी रेस्तरां चेन अर्सलान के मालिक के बेटे परवेज का है और रेस्तरां के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 2017 में करवाया गया था। परवेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी करके 2 साल पहले कोलकाता वापस आया है।

बता दें कि आरोपित परवेज टक्कर मारकर भाग गया था, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित परवेज के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 427 और 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परवेज 100 किलोमीटर की अधिक स्पीड से गाड़ी चला रहा था।

फॉरेंसिक अधिकारी ने बताया कि दोनो गाड़ियों की जाँच करने के लिए वो डेटा रिकॉर्ड निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग अब विदेश मंत्राालय और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है ताकि शवों को वापस देश भेजने की व्यवस्था की जा सके।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -