Homeदेश-समाजहिंदू नाबालिग से रेप, अश्लील वीडियो बनाया, अगवा करने का प्रयास... राहुल बनकर आया...

हिंदू नाबालिग से रेप, अश्लील वीडियो बनाया, अगवा करने का प्रयास… राहुल बनकर आया था कासिम, बाँधता था कलावा-लगाता था तिलक

जब लड़की को कासिम के मुस्लिम होने के बारे में पता चला तो वह कासिम से दूरी बनाने लगी। इस बात से नाराज होकर कासिम ने लगभग 12 साथियों के साथ पीड़िता पर हमला किया और उसका अपहरण करने की कोशिश की। वह पीड़िता पर निकाह का दबाव भी बना रहा था।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। कासिम पर अपना मजहब छिपाकर एक नाबालिग हिंदू लड़की को फँसाने, उसके साथ रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। कासिम ने कथित तौर पर पीड़िता को अगवा करने का भी प्रयास किया। बरेली पुलिस ने शुक्रवार (29 अप्रैल 2022) को ट्वीट कर बताया है कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कासिम ने पीड़िता को अपना नाम राहुल बताया था। पीड़िता इंटरमीडिएट की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक कासिम हाथ में कलावा बाँधता था और माथे पर तिलक लगाता था। बताया जा रहा है कि कासिम और पीड़िता एक ही इलाके के रहने वाले हैं। वो लगभग 2 साल से एक-दूसरे से परिचित थे। दोनों मोबाइल पर लगातार बात और चैट किया करते थे।

जब लड़की को कासिम के मुस्लिम होने के बारे में पता चला तो वह कासिम से दूरी बनाने लगी। इस बात से नाराज होकर कासिम ने लगभग 12 साथियों के साथ पीड़िता पर हमला किया और उसका अपहरण करने की कोशिश की। वह पीड़िता पर निकाह का दबाव भी बना रहा था। इस दौरान छात्रा की चीख सुन कर आसपास के लोग जमा हुए। उन्होंने कासिम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में बारादरी थाने की पुलिस ने कासिम पर पॉक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कासिम का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

गौरतलब है कि मार्च 2022 में बरेली में ही आसिफ नाम के 2 अलग-अलग आरोपितों पर केस दर्ज हुए थे। इसमें से एक आसिफ पर आकाश बन कर नाबालिग लड़की को फँसाने और उस से निकाह के साथ धर्मान्तरण के दबाव का आरोप लगा था। वहीं दूसरे आसिफ़ पर दलित समुदाय की नाबालिग लड़की के अपहरण और पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप लगा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?
- विज्ञापन -