Wednesday, April 24, 2024
Homeदेश-समाज'अब्बा करने वाले थे 5वाँ निकाह…बेटी घर से भागी' : मदरसे में पढ़ी रुखसार...

‘अब्बा करने वाले थे 5वाँ निकाह…बेटी घर से भागी’ : मदरसे में पढ़ी रुखसार आर्य समाज मंदिर में बनी निशा, हिन्दू प्रेमी संग 7 फेरे लिए

बिट्टू के मुताबिक लड़की और लड़का दोनों इस रिश्ते से काफी खुश हैं और वो आगे भी साथ ही रहना चाहते है। बिट्टू बजरंगी ने उम्मीद जताई है कि अब गोरखपुर पुलिस लड़के के घर वालों को प्रताड़ित नहीं करेगी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाले रुखसार खातून नाम की लड़की ने हिन्दू धर्म स्वीकार करते हुए अपना नया नाम निशा रख लिया है। इसी के साथ रुखसार ने फरीदाबाद के आर्य समाज मंदिर में राम आशीष शर्मा के साथ 7 फेरे भी ले लिए। राम आशीष भी मूल रूप से गोरखपुर के ही रहने वाले हैं।

रुखसार के अब्बा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा रखी है जिसके चलते दोनों काफी समय से भारत के अलग-अलग हिस्से में छिप कर रह रहे थे। दोनों की शादी शादी शनिवार (24 सितम्बर 2022) को हुई है।

निशा बनी रुखसार की बचपन में पढ़ाई दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारुल उलूम नाम के मदरसे में हुई है। ऑपइंडिया के पास रुखसार और राम आशीष के शादी का प्रमाण पत्र मौजूद है। इस प्रमाण पत्र के मुताबिक दोनों ने फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट में शादी की है। सर्टिफिकेट के मुताबिक दोनों बालिग हैं। सामने आए विवाह के विजुअल में दोनों ने वैदिक विधि-विधान से शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने गायत्री मंत्र और ॐ लिखे बैनर के आगे अग्नि के 7 फेरे लिए हैं।

इस शादी को करवाने वाले फरीदाबाद में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी बिट्टू बजरंगी ने दोनों की शादी का वीडियो अपने फेसबुक पर 24 सितम्बर को LIVE भी किया।

बिट्टू बजरंगी ने ऑपइंडिया से बात करते हुए हमें बताया कि दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं और एक लम्बे समय से दोनों में प्यार था। बिट्टू के मुताबिक दोनों के घर वाले इस रिश्ते से नाराज थे इसलिए दोनों कुछ माह पहले घर छोड़ कर गुजरात के सूरत भाग गए।

बिट्टू बजरंगी कहते हैं कि सूरत में रहने के दौरान लड़के राम अशीष को अपने परिजनों की गोरखपुर पुलिस द्वारा प्रताड़ना की जानकारी हुई क्योंकि लड़की के अब्बा कमालुद्दीन ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी थी। कमालुद्दीन ऑटो रिक्शा चलाते हैं। रुखसार खातून की माँ का नाम गौसुन निशा है।

बिट्टू बजरंगी ने हमें बताया, सूरत में रह रहे राम आशीष को सोशल मीडिया से उनके बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने बिट्टू से अपनी शादी करवाने का आग्रह किया। इसके बाद बिट्टू बजरंगी ने विवाह की पूरी तैयारी की और दोनों को फरीदाबाद बुलाया गया। यहाँ पहले इनकी कोर्ट मैरिज हुई। बाद में आर्य समाज मंदिर में लड़की की शादी और घर वापसी करवाई गई।

बिट्टू के मुताबिक लड़की और लड़का दोनों इस रिश्ते से काफी खुश हैं और वो आगे भी साथ ही रहना चाहते है। बिट्टू बजरंगी ने आशा और उम्मीद जताई है कि अब गोरखपुर पुलिस लड़के के घर वालों को प्रताड़ित नहीं करेगी।

इसी मदरसे की छात्रा रहीं रुखसार

हमसे बात करते हुए बिट्टू बजरंगी ने एक और अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की रुखसार ने उन्हें (बिट्टू को) बताया था कि उसके अब्बू कमालुद्दीन पहले से ही 4 निकाह कर चुके हैं और अब 5वें निकाह की तैयारी में हैं। बिट्टू के अनुसार इसी बात का मदरसे में पढ़ी लड़की के जेहन पर काफी गलत असर हुआ और सम्भवतः इसी वजह से उसने हिन्दू लड़के को अपना जीवनसाथी चुना। बिट्टू बजरंगी के मुताबिक फरीदबाद में उनके साथियों और अन्य धर्मनिष्ठ लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश के बरेली में रुबीना नामक मुस्लिम महिला ने घर-वापसी कर हिन्दू लड़के से शादी रचा ली थी। 3 बच्चों की माँ रुबीना का कहना था कि उसका पूर्व शौहर शराब के नशे में उसे मारपीट करता था। एक दिन उसने नशे में ही ‘तीन तलाक’ दे कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने हिन्दू धर्म अपना कर अपने दोस्त प्रेमपाल से विवाह किया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

माली और नाई के बेटे जीत रहे पदक, दिहाड़ी मजदूर की बेटी कर रही ओलम्पिक की तैयारी: गोल्ड मेडल जीतने वाले UP के बच्चों...

10 साल से छोटी एक गोल्ड-मेडलिस्ट बच्ची के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं एक अन्य जिम्नास्ट बच्ची के पिता प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं।

कॉन्ग्रेसी दानिश अली ने बुलाए AAP , सपा, कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता… सबकी आपसे में हो गई फैटम-फैट: लोग बोले- ये चलाएँगे सरकार!

इंडी गठबंधन द्वारा उतारे गए प्रत्याशी दानिश अली की जनसभा में कॉन्ग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe