Homeदेश-समाजसोशल मीडिया पर फँसाया, गर्भवती होने पर कहने लगा ईसाई बनो: हिन्दू युवती को...

सोशल मीडिया पर फँसाया, गर्भवती होने पर कहने लगा ईसाई बनो: हिन्दू युवती को घर से निकाला, ‘संजय मसीह’ की तलाश में पुलिस

जब युवती गर्भवती हुई तो उसने इसकी जानकारी संजय को दी और उससे शादी करने के लिए कहा। जिसके बाद संजय ने खुद के ईसाई होने का खुलासा किया और उसने अपना सही नाम संजय मसीह बताया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। राज्य में एक युवती को ईसाई लड़के द्वारा अपने प्यार के जाल में फँसा कर शादी कर ली गई। जिसके बाद उसे ईसाई बनने के लिए मजबूर किया जाने लगा। वहीं जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद युवती ने पुलिस की शरण ली और युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार मामला राजधानी के कोहेफिजा इलाके का है। जहाँ 26 वर्षीय युवती ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी सोशल मीडिया पर संजय सिंह से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर प्रेम प्रसंग चालू हो गया। इसी बीच नजदीकियाँ बढ़ी और युवती प्रेगनेंट हो गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस 1 साल के बीच दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे।

शादी का दवाब बनाने पर संजय ने बताई हकीकत

वहीं जब युवती गर्भवती हुई तो उसने इसकी जानकारी संजय को दी और उससे शादी करने के लिए कहा। जिसके बाद संजय ने खुद के ईसाई होने का खुलासा किया और उसने अपना सही नाम संजय मसीह बताया। लेकिन बवाल के डर से संजय की सच्चाई जानने के बाद भी युवती शादी के लिए तैयार हो गई। जिसके बाद दोनों ने 14 जनवरी 2021 को आर्य समाज से शादी कर ली।

बच्चे के जन्म के बाद बनाया दबाव

युवती ने आगे बताया कि जब उसने 19 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद संजय ने उस पर ईसाई होने का दबाव बनाया। संजय का कहना था कि बच्चा ईसाई धर्म में रहेगा और युवती को भी धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगा। वह बच्चे को ईसा मसीह की सेवा के लिए सौंपने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद युवती हैरान रह गई और उसने खुद का और अपने बच्चे का धर्म परिवर्तन करने से साफ इनकार कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद संजय ने उसे घर से निकाल दिया। उसकी नदद सोनल मसीह ने भी उनका ब्रेनवॉश करने की बहुत कोशिश की। उसने उसे शादी टूटने तक का डर दिखाया। पति और ननद द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दिए जा रहे दबाव से परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस दोनों भाई-बहन की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी का हिंदू-घृणा फैलाना काम, किसी की हिंसा भड़काने की हिस्ट्री: जानिए कौन हैं CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए ये 6 आंदोलनजीवी, ‘NEET’ नहीं...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में 'आंदोलनजीवी' की जमात देखने को मिल रही है। ये वही जमात है जो हर प्रदर्शन में अपना मोदी-विरोधी, हिंदू-घृणा प्रोपेगेंडा फैलाती है।

सदियों पुराना रहस्यमयी शिवलिंग… नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘अमृत कुंड’ की सफाई के दौरान ASI को मिली धरोहर, जानिए- इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग की...

देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर से ASI की टीम ने 65 फीट गहरे 'अमृत कुंड' से नक्काशीदार शिवलिंग निकाला।
- विज्ञापन -