Wednesday, April 2, 2025
Homeदेश-समाजफैजान ने कबीर बनकर हिंदू महिला से गाढ़ी दोस्ती, चाकू की नोंक पर रेप...

फैजान ने कबीर बनकर हिंदू महिला से गाढ़ी दोस्ती, चाकू की नोंक पर रेप कर बनाया वीडियो: निकाह के लिए धर्मान्तरण का बना रहा दबाव

हिन्दू महिला ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद आरोपित ने उसका वीडियो बना लिया था। इसी के सहारे वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित लगातार यौन शोषण करने से महिला महिला गर्भवती हो गई और....

मध्य प्रदेश के इंदौर से लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ फैजान खान ने कबीर बनकर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली हिंदू महिला (35) से दोस्ती की और चाकू की नोक पर उसका रेप भी किया। लगातार रेप किए जाने के बाद महिला को एक बेटा भी हुआ, लेकिन फैजान महिला पर शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना इदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की है। यहीं का रहने वाला फर्नीचर कारोबारी फैजान खान साल 2017 में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली 35 वर्षीय हिंदू महिला से दोस्ती करने के लिए उसके पार्लर पर गया औऱ उससे अपना नाम कबीर बताया। आरोपित ने महिला को बताया कि उसकी बहन की शादी है तो मेकअप करना है। इस पर महिला ने उसे उसकी बहन को लाने को कहा। हालाँकि, इधर-उधर की बातकर कुछ दिन तक वो पार्लर में आया। इस दौरान उसने महिला को अपनी दोस्ती के झूठे जाल में फँसा लिया। एक दिन मौका देखकर उसने चाकू की नोकपर उसका बलात्कार किया। उसके बाद बीते चार साल से आरोपित उसका रेप कर रहा है।

इसके बाद वह लगातार महिला का यौन शोषण करने लगा। हिन्दू महिला ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद आरोपित ने उसका वीडियो बना लिया था। इसी के सहारे वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित लगातार यौन शोषण करने से महिला महिला गर्भवती हो गई और नवंबर 2019 में उसे एक बच्चा भी हुआ। इसके बाद महिला ने उससे शादी करने की बात की। इस पर आरोपित ने महिला को धमकाते हुए उसे धर्मान्तरण कर इस्लाम अपनाने और निकाह करने को कहा। साथ ही उसने उसके बच्चे का भी खतना कराने की धमकी दी। इतना ही नही आरोपित ने माँ औऱ बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।

बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपित फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ रेप, लव जिहाद, एट्रोसिटी जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैंने एक शमाँ जलाई है हवाओं के खिलाफ… किरेन रिजिजू ने बताया कैसे जनजातीय संपत्ति का संरक्षण करेगा नया वक़्फ़ बिल, केरल के 600...

उन्होंने कहा कि कोई भी मुस्लिम जब वक़्फ़ क्रिएट करता है तो उस परिवार में महिला का अधिकार सुनिश्चित करने के बाद ही वो ऐसा कर पाएगा।

मजहब से नहीं है वक़्फ़ बोर्ड का कोई सरोकार, किरेन रिजिजू ने सदन में गिनाए 3 उदाहरण: अब महिलाएँ भी बनेंगी वक़्फ़ बोर्ड का...

किरेन रिजिजू ने वक़्फ़ बिल पर चर्चा के दौरान सदन में 3 मामलों का जिक्र किया, ताकि समझा सकें कि वक़्फ़ का मजहब से कोई लेना-देना नहीं है।
- विज्ञापन -