Homeदेश-समाजतमिलनाडु: होटल ने नॉनवेज डिश का रखा ब्राह्मण नाम, विरोध होने पर माँगी ...

तमिलनाडु: होटल ने नॉनवेज डिश का रखा ब्राह्मण नाम, विरोध होने पर माँगी माफी

मिलागु नाम के होटल ने अपनी चिकन डिश का नाम 'कुंबाकोनम अय्यर चिकन' रखा था, जो ब्राह्मण समुदाय के लोगों को अखर गया। कुंबाकोनम अय्यर एक ब्राह्मण जाति है।

तमिलनाडु के मदुरई स्थित एक होटल को चिकन डिश का नाम रखना इतना महँगा पड़ गया कि उन्हें उसके लिए ब्राह्मण समुदाय से माफ़ी माँगनी पड़ी। दरअसल, मिलागु नाम के होटल ने अपनी चिकन डिश का नाम ‘कुंबाकोनम अय्यर चिकन’ रखा था, जो ब्राह्मण समुदाय के लोगों को अखर गया।

जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण समुदाय को इस बात से आपत्ति थी क्योंकि ‘कुंबाकोनम अय्यर’ एक ब्राह्मण जाति है और उसका प्रयोग एक नॉनवेज डिश के साथ किया जा रहा है।

अपना विरोध दर्ज करने के लिए ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने होटल के अधिकारियों से मिलकर बात की और डिश के नाम पर आपत्ति जताई। जिसके बाद होटल ने अपनी गलती मानी और इस पर माफ़ी माँगते हुए होटल की ओर से बयान जारी किया कि वे इस डिश का नाम बदल देंगे।

होटल मिलागु ने लिखा, “ब्राह्मण समुदाय के प्रतिनिधी हमसे मिले और ‘कुंबाकोनम अय्यर चिकन’ के नाम को लेकर गंभीर मुद्दा उठाया। हम उनसे माफ़ी माँगते हैं।”

होटल अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूद विज्ञापनों को हटा लेंगे और साथ ही नाम को भी डिश से अलग करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -