Homeदेश-समाजबिहार पहुँचा कोरोना: कतर से लौटे सैफ की मौत, देश में अब तक 6...

बिहार पहुँचा कोरोना: कतर से लौटे सैफ की मौत, देश में अब तक 6 मौतें

आरएमआरआइ के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने शनिवार देर रात को ही बता दिया था कि वहाँ कोरोना के दो मामले मिले हैं। बिहार में विदेश से 520 लोगों के आने की बात पता चली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के और भी मरीज हो सकते हैं जिन्हें आइसोलेट कर के इलाज किए जाने की ज़रूरत है।

पूरे भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 326 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में रविवार (मार्च 22, 2020) को हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद कुल मौत का आँकड़ा बढ़कर 5 हो गया था। अब बिहार से बड़ी ख़बर आ रही है, जहाँ कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने की बात कही जा रही है। 38 वर्षीय सैफ कतर से आया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्‍टीच्‍यूट (RMRI) में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनमें से एक की मौत हो गई वहीं दूसरे का इलाज जारी है।

ये बड़ी ख़बर है क्योंकि अब तक बिहार में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया था। मरीज की मौत होने के बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात पता चली, क्योंकि उसे क्रोनिक किडनी रोग था। विदेश से लौटे सैफ को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अभी उसकी ऑटोस्पी रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी मिलेगी। उक्त मरीज पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में किडनी का इलाज करा रहा था। वो मुंगेर का निवासी था। सवास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने उसके कोरोना इन्फेक्टेड होने की पुष्टि की और साथ ही मौत की भी जानकारी दी।

आरएमआरआइ के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने शनिवार देर रात को ही बता दिया था कि वहाँ कोरोना के दो मामले मिले हैं। बिहार में विदेश से 520 लोगों के आने की बात पता चली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के और भी मरीज हो सकते हैं, जिन्हें आइसोलेट कर के इलाज किए जाने की ज़रूरत है। एम्स के एक डॉक्टर ने ऑपइंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मरीज को शायद बीमारी के बारे में आशंका थी और वो क़तर से बिहार इलाज के लिए आया था।

दिल्‍ली में भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री व प्रधान सचिव को बिहार में कोरोना के दो मामले मिलने और एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना दे दी गई है। उस मरीज की दोनों किडनी काम नहीं कर रही थी, ऐसे में डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत के लिए कोरोना कितना जिम्मेदार है, ये पूरी जाँच के बाद ही पता चलेगा। अभी भी अस्पतालों में 500 से अधिक लोग सर्विलांस पर रखे गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -