Homeदेश-समाजमेरठ: ई रिक्शा पर सादे ड्रेस में बैठी महिला सिपाही, लेकर भागने लगा जावेद;...

मेरठ: ई रिक्शा पर सादे ड्रेस में बैठी महिला सिपाही, लेकर भागने लगा जावेद; पकड़े जाने पर हुई पिटाई

महिला सिपाही ने आरोपित जावेद से रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने रिक्शा की गति कम नहीं की। इस पर महिला सिपाही ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोगों ने रिक्शा रोक लिया और जावेद को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

लखनऊ के तांगे वाले नूर आलम के बाद अब मेरठ का ई-रिक्शा चालक जावेद खबरों में है। ई रिक्शा पर बैठी महिला सिपाही को लेकर भागने की कोशिश करने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना बुधवार (25 अगस्त 2021) की है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर का निवासी जावेद ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार को उसके ई-रिक्शा में एक महिला सिपाही बैठी। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुँचते ही ई-रिक्शा चालक जावेद ने अपना रास्ता बदल दिया और तेज गति से रिक्शा दौड़ाने लगा। महिला सिपाही ने आरोपित जावेद से रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने रिक्शा की गति कम नहीं की। इस पर महिला सिपाही ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोगों ने रिक्शा रोक लिया और जावेद को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार महिला सिपाही किसी काम से बाहर गई थी और उसने वर्दी नहीं पहनी थी। जब महिला सिपाही ने घर लौटने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लिया तब चालक जावेद ने उसके अपहरण का प्रयास किया। हालाँकि महिला सिपाही के शोर मचाने के बाद न केवल उसकी जान बच पाई, बल्कि आरोपित जावेद को भी पकड़ लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों लखनऊ से एक तांगे वाले का वीडियो सामने आया था जिसके तांगे पर मजहबी निशान बने थे। वायरल वीडियो में एक युवक तांगे वाले से हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने की बात करता है। इस पर नूर आलम ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ कहता है।

बाद में युवक उसे ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगाने को कहता है। लेकिन नूर ऐसा कहने से मना कर देता है। इस बीच तांगा चालक का दूसरा साथी रशीद आता है और युवक से बहस करता है। दोनों पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने से मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि यदि कहेंगे तो हिंदुस्तान-पाकिस्तान जिंदाबाद कहेंगे। जब तांगा चालक से पूछताछ की गई तो वह माफी माँगने लगा। माफी माँगने और दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर उसके तांगे पर बने झंडों को पेंट करके उसे छोड़ दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अब माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में चढ़ावा चोरी, 3 साल तक फर्जी समिति लेती रही चंदा: जानें क्या है पूरा विवाद और इस मंदिर की...

आरोप है माँ बगलामुखी मंदिर के नाम पर एक फर्जी प्राइवेट समिति बनाकर श्रद्धालुओं से नकद राशि और सोने-चाँदी के आभूषण दान के रूप में लूटे गए।

‘तुम्हारी गौमाता का मीट खा रहा हूँ… ग@#D में दम हो तो रोककर दिखाओ’: इंस्टा पर वायरल होने के लिए हैदर अली के घटिया...

हैदर अली अपने इंस्टा पर गौमांस की वीडियोज को डालता है और हिंदुओं को अंधभक्त कहकर मीट देखने को कहता है। अपने चैनल पर उसने 1 महीने में 10 से ज्यादा ऐसी वीडियो डाली है।
- विज्ञापन -