Homeदेश-समाजमुस्लिम पड़ोसियों से तंग आकर पलायन को मजबूर हिंदू परिवार: शब्बीर ने उनके पालतू...

मुस्लिम पड़ोसियों से तंग आकर पलायन को मजबूर हिंदू परिवार: शब्बीर ने उनके पालतू कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला

नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार को पहले भी शब्बीर के परिवार ने पीटा है। बार-बार उत्पीड़न की घटनाओं से परेशान होने के बाद अब परिवार ने कहा है कि अगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शब्बीर के परिवार की गिरफ्तारी नहीं की तो गाँव से पलायन कर जाएँगे। वो गाँव छोड़कर बेंगलुरु चले जाएँगे।

मेरठ के पांचली खुर्द गाँव में एक परिवार घर छोड़कर जाने की योजना बना रहा है। दरअसल इस परिवार ने यह फैसला अपने मुस्लिम पड़ोसियों के बार-बार परेशान किए जाने के बाद किया है। परिवार के पालतू कुत्ते को हाल ही में उनके मुस्लिम पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला।

बता दें कि पांचली खुर्द गाँव में रामचरित्र का परिवार मुस्लिम बहुल इलाके में रहता है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक रामचरित्र एक ठेकेदार हैं। वो बेंगलुरु में काम करते हैं। उनका परिवार गाँव में ही रहता है। रामचरित्र की नाबालिग बेटी दीपा ने बताया कि 14 फरवरी को उनके पालतू कुत्ते ने उनके पड़ोसी शब्बीर के पोते को काट लिया था। शब्बीर का परिवार इस घटना से नाराज था और उन्होंने आरोप लगाया था कि रामचरित्र के परिवार ने जानबूझकर अपने कुत्ते से शब्बीर के पोते पर हमला करवाया था। दीपा ने बताया कि 8 मार्च को शब्बीर के परिवार ने मौका पाकर कुत्ते पर हमला किया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

रामचरित्र के परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। दीपा ने बताया कि पालतू कुत्ते को मारने के लिए शब्बीर के परिवार पर शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई करने के बार-बार प्रयास करने के बावजूद अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित शब्बीर के परिवार पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से भी मिल चुके हैं, लेकिन फिर भी आरोपित पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

परिवार का आरोप है कि इलाके में मुस्लिम-बहुल आबादी होने के कारण, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकिचाती है, पुलिस भी उनके दबाव में रहती है। साथ ही परिवार ने यह भी बताया है कि रामचरित्र गाँव में नहीं रहते हैं। इस दौरान उनके परिवार को पड़ोसियों से बार-बार धमकी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। दीपा ने बताया कि गाँव में वो अपनी माँ और एक बड़ी बहन के साथ रहती है।

नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार को पहले भी शब्बीर के परिवार ने पीटा है। बार-बार उत्पीड़न की घटनाओं से परेशान होने के बाद अब परिवार ने कहा है कि अगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शब्बीर के परिवार की गिरफ्तारी नहीं की तो गाँव से पलायन कर जाएँगे। वो गाँव छोड़कर बेंगलुरु चले जाएँगे। हालाँकि, स्थानीय एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि सीओ सरधना से पीड़िता की शिकायत पर जाँच कराई जाएगी। जाँच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -