Homeदेश-समाजपाकिस्तानी जेल में बंद है नोएडा से लापता हुआ कश्मीरी छात्र, पिता को आया...

पाकिस्तानी जेल में बंद है नोएडा से लापता हुआ कश्मीरी छात्र, पिता को आया कॉल

सैयद का परिवार कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में रहता है। उसकी गुमशुदगी एक्सप्रेसवे पुलिस और बांदीपोरा थाने में दर्ज है। इसलिए छात्र के पिता ने कॉल की जानकारी एक्सप्रेसवे पुलिस को दी है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा से कुछ समय पहले गायब हुए एक कश्मीरी छात्र के पाकिस्तान में बंद होने की ख़बर आई है। छात्र के परिवार ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने जानकारी दी कि उनका बेटा पाकिस्तान की जेल में बंद है।

गौरतलब है नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एशियन बिजनेस स्कूल में पढ़ने वाला सैयद वाहिद नाम का छात्र 12 दिसंबर को गायब हो गया था।

पुलिस से बातचीच में सैयद के पिता ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से फोन आया था। ये कॉल उन्हें वहाँ की जेल से हाल ही में रिहा हुए एक कैदी ने किया था। उसने ही सैयद के वहाँ जेल में बंद होने की जानकारी दी। खबरों के मुताबिक रिहा हुए कैदी को सैयद ने अपने परिवार के नाम एक पत्र लिखकर दिया है। इसपर सैयद ने परिजनों का नाम और परिवार का पता भी लिखा है। फिलहाल, पुलिस मामले की सत्यता की जाँच कर रही है। उसके बाद ही विधिवत तरीके से आगे एक्शन लिया जाएगा।

सैयद का परिवार कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में रहता है। उसकी गुमशुदगी एक्सप्रेसवे पुलिस और बांदीपोरा थाने में दर्ज है। इसलिए छात्र के पिता ने कॉल की जानकारी एक्सप्रेसवे पुलिस को दी है। सैयद के पिता नसीरुल हसन खुद भी कश्मीर पुलिस में दरोगा है। खबरों के मुताबिक सैयद को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए परिजनों ने वहाँ जाने के लिए कागज़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -