Homeदेश-समाज'वो डायन मेरे बेटे को मार डालती': हत्यारी माँ ने चलती वॉशिंग मशीन में...

‘वो डायन मेरे बेटे को मार डालती’: हत्यारी माँ ने चलती वॉशिंग मशीन में डाल कर 2 माह की बच्ची को मार डाला, ओवन में भी रखा

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हत्या मुँह दबाकर हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के मालवीय नगर इलाके में दो महीने की बच्ची की हत्यारी माँ ने इस मामले में एक नया खुलासा किया है। आरोपित माँ ने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि उसकी बेटी अनन्या कौशिक डायन है और उसके बेटे को मार डालेगी। इसके चलते उसने चलती वाशिंग मशीन में बच्ची को डालकर उसकी हत्या कर दी थी।

यही नहीं, 9 महीने अपनी कोख में रखने वाली हत्यारी माँ ने यह भी खुलासा किया कि मासूम को मौत की नींद सुलाने के बाद उसके शव को 16 घंटे तक पलंग पर लिटाकर रखा था। हत्या के बारे में किसी को पता ना चल जाए इस डर से बच्ची के शव को उसने करीब एक घंटे पहले ओवन में छिपा दिया था।

वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्ची की हत्या चलती वाशिंग मशीन में डालकर नहीं, बल्कि मुँह दबाकर की गई है। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हत्या मुँह दबाकर हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि डिंपल दूसरा बच्चा लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने अनन्या की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित महिला को गुरुवार (24 मार्च, 2022) को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि इस मामले से जुड़ा सच बाहर आ सके।

आरोपित डिंपल गुलशन कौशिक की पत्नी है। गुलशन का परिवार भैरो चौक चिराग दिल्ली गाँव में रहता है। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा उसका चार वर्ष का बेटा और दो महीने की बेटी अनन्या कौशिश थी। साथ में गुलशन की माँ व भाई भी रहते हैं। उनकी दूसरी मंजिल पर पड़ोसी के घर में कैमरा लगा हुआ है, लेकिन आरोपित डिंपल ने उसको घुमा दिया था, ताकि बच्ची को ले जाते हुए वह कैमरे में कैद न हो पाए।

क्या है पूरा मामला

21 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे डिंपल ने बच्ची की हत्या करने के बाद उसे दूसरी मंजिल पर रखे एक खराब ओवन में डाल दिया था। इसके बाद वह पहली मंजिल पर आकर कमरा बंद कर लेती है और अपने चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी। ग्राउंड फ्लोर पर किराना की दुकान पर बैठे पति, सास व देवर ने जब शोर की आवाज सुनी तो वे ऊपर गए, उन्होंने देखा कि डिंपल अपने बेटे को पीट रही थी। उन लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर बेटे को बचाया। इसके बाद डिम्पल बेहोश हो गई।

उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था। तभी परिजनों ने बच्ची को ढूँढना शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद बच्ची उन्हें दूसरी मंजिल पर रखे माइक्रोवेब ओवन में मिली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -