Homeदेश-समाजमुख्तार के करीबी जफर अब्बास व सादिक हुसैन जमीन के धाँधली के आरोप में...

मुख्तार के करीबी जफर अब्बास व सादिक हुसैन जमीन के धाँधली के आरोप में यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर में पुलिस ने गजल होटल की जमीन को मुख्तार अंसारी की पत्नी व दोनों पुत्रों के नाम से दर्ज कराने के मामले में शनिवार को आईएस-191 गैंग के दो सहयोगियों जफर अब्बास व सैय्यद सादिक हुसैन को धर-दबोचा है।

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के साथ-साथ अब उनके करीबियों पर भी सरकार शिकंजा कस रही है। गाजीपुर में पुलिस ने गजल होटल की जमीन को मुख्तार अंसारी की पत्नी व दोनों पुत्रों के नाम से दर्ज कराने के मामले में शनिवार (5 दिसंबर, 2020) को आईएस-191 गैंग के दो सहयोगियों जफर अब्बास व सैय्यद सादिक हुसैन को धर-दबोचा है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्तार के दोनों करीबी गजल होटल की जमीन की रजिस्ट्री में तथ्यों को छुपा कर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी और उसके बेटों अब्बास व उमर अंसारी के नाम दर्ज कराने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मामले में पुलिस टीम ने दो महीने पहले दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जमीन की रजिस्ट्री में धांधली का मामला उजागर होने के बाद गजल होटल के बड़े हिस्से को डीएम की अध्यक्षता वाली बोर्ड के फैसले के बाद गिरा दिया गया था। पुलिस काफी से समय से दोनों आरोपितों की धर पकड़ में जुटी थी।

पुलिस टीम ने आरोपितों के घर पर दबिश देते हुए खुदाईपुरा नखास निवासी जफर अब्बास व सैय्यद सादिक हुसैन को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों की लंबे समय से तलाश थी। इन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -