Homeदेश-समाज'आयशा की तरह मरना नहीं चाहती': दहेज के लिए मुस्लिम महिला की प्रताड़ना, PM...

‘आयशा की तरह मरना नहीं चाहती’: दहेज के लिए मुस्लिम महिला की प्रताड़ना, PM मोदी-CM योगी से लगाई गुहार

वीडियो में हिना खान को आयशा का भी जिक्र करते सुना जा सकता है। आयशा ने दहेज के लिए प्रताड़ना सहने के बाद गुजरात में आत्महत्या कर ली थी। साबरमती नदी में कूदकर जान देने से पहले आयशा ने एक वीडियो रिकॉर्ड की थी।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रही मुस्लिम महिला ने अपनी पहचान बुलंदशहर के हिना खान के तौर पर बताई है। उसका कहना है कि ससुरालवाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने अधिकारियों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।

हिना खान यह भी बता रही है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस के पास भी गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है, “मैं मरना नहीं चाहतीं मैं… आयशा की तरह जान नहीं देना चाहती।”

वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि पिछले छह महीने से वह यहॉं से वहॉं दौड़ रही है। लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल रही, क्योंकि अधिकारियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं।

हिना पत्रकारों से अपनी पीड़ा लोगों तक पहुॅंचाने की भी अपील कर रही है ताकि उसे इंसाफ मिल सके। उसका कहना है कि उसके ससुरालवाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उसकी हत्या कर दी जाएगी।

वीडियो में हिना खान को आयशा का भी जिक्र करते सुना जा सकता है। आयशा ने दहेज के लिए प्रताड़ना सहने के बाद गुजरात में आत्महत्या कर ली थी। साबरमती नदी में कूदकर जान देने से पहले आयशा ने एक वीडियो रिकॉर्ड की थी। यह वीडियो वायरल होने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -