Homeदेश-समाजजिस बम धमकी के बाद टिकैत परिवार के लिए की गई Z सेक्योरिटी की...

जिस बम धमकी के बाद टिकैत परिवार के लिए की गई Z सेक्योरिटी की माँग, वो फर्जी निकली: शराबी ने किया खिलवाड़, जस्ट डायल से नंबर निकलवाया

विशाल ने बताया कि उसने टिकैत परिवार का नंबर जस्ट डायल पर कॉल कर के लिया। इसके बाद उसने नशे में टिकैत परिवार के गौरव को फोन मिला कर अभद्रता की और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार (11 मार्च 2023) को पकड़े गए व्यक्ति का नाम विशाल है। आरोपित विशाल मूल रूप से हरियाणा का निवासी है जो फिलहाल दिल्ली में रहता था। वह किसान आंदोलन में शामिल रह चुका है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित ने टिकैत परिवार को नशे में धमकी दी। फ़िलहाल पुलिस विशाल से पूछतछ कर रही है।

मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक 9 मार्च को थाना भौराकलाँ पर नरेश टिकैत के बेटे गौरव की तहरीर पर FIR दर्ज की गई थी। तब वादी गौरव ने बताया था कि उनके फोन पर किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से गाली-गलौज की गई है। शिकायत में जान से मारने की धमकी का भी जिक्र था। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 507 के तहत केस दर्ज कर के जाँच शुरू किया था। जाँच के दौरान केस में IPC की धारा 506 बढाई गई थी।

पुलिस के मुताबिक जाँच के दौरान धमकी देने वाला व्यक्ति मूल रूप से सोनीपत का निवासी विशाल सिंह निकला। वह दिल्ली में अस्थाई तौर पर नजफगढ़ इलाके में रह रहा था। आरोपित विशाल मजदूरी कर के परिवार चलाता है। पुलिस की जाँच में आरोपित के शराबी होने की भी पुष्टि हुई है। पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसने टिकैत परिवार का नंबर जस्ट डायल पर कॉल कर के लिया। इसके बाद उसने नशे में टिकैत परिवार के गौरव को फोन मिला कर अभद्रता की।

पुलिस प्रेसनोट

पुलिस ने आगे बताया है कि पूछताछ के बाद टिकैत परिवार को बम से उड़ाने जैसी बातें और दावे निराधार पाए गए हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़ा गया विशाल सिंह किसान आंदोलन में हिस्सा ले चुका है।

गौरतलब है कि विशाल सिंह द्वारा मिली धमकी के बाद राष्ट्रीय लोकदल के खतौली से विधायक मदन भैया ने टिकैत परिवार के लिए Z कैटेगरी सुरक्षा की माँग की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -