Saturday, September 21, 2024
Homeदेश-समाज5 आधार कार्ड, कई इंस्टा ID और हिन्दू नाम: बरेली में कुछ यूँ नौशाद...

5 आधार कार्ड, कई इंस्टा ID और हिन्दू नाम: बरेली में कुछ यूँ नौशाद और आमान ने फँसा रखी थी 30+ गैर मुस्लिम लड़कियाँ, गिरफ्तारी के बाद सच उगला

मामला तब खुला जब 19 सितंबर को कर्मचारी नगर इलाके में 2 लड़कियाँ सड़क पर 2 लड़कों से गुस्से में बात कर रहीं थीं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। लोगों को देख कर लड़कियाँ चुपचाप वहाँ से चली गईं पर दोनों लड़कों को लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने लोगों को हिन्दू नाम बताए। बाद में पुलिस के आगे सच उगल दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 2 मुस्लिम युवकों द्वारा सामूहिक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ नौशाद और आमान पर लगभग 30 हिन्दू महिलाओं से नाम बदल कर चैट करने का खुलासा हुआ है। ये दोनों इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर हिन्दू नाम से ID बनाते थे। इसके बाद महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उनके साथ ब्लैकमेलिंग की जाती थी। आरोपितों ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं। शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र की है। गुरुवार (19 सितंबर 2024) को कर्मचारी नगर इलाके में 2 लड़कियाँ सड़क पर 2 लड़कों से गुस्से में बात कर रहीं थीं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। लोगों को देख कर लड़कियाँ चुपचाप वहाँ से चली गईं पर दोनों लड़कों को लोगों ने पकड़ लिया। जब दोनों से उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने सतीश और राहुल बताया। उनकी बातों पर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस बुला कर दोनों को उनके हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस के आगे ही राहुल और सतीश बने दोनों आरोपितों ने सच उगलना शुरू कर दिया। एक ने अपना नाम नौशाद जबकि दूसरे ने खुद को आमान बताया। पुलिस ने इन दोनों के खातों की पड़ताल की तो कई गंभीर खुलासे हुए। इन दोनों के पास 5 आधार कार्ड बरामद हुए। ये आधार कार्ड अलग-अलग हिन्दू और मुस्लिम नामों से बने हुए थे। इन पर फोटो भी अलग-अलग लगी हुई थी। इन दोनों के मोबाइल फोन खंगाले गए तो कई फर्जी सोशल प्रोफाइलों का भी खुलासा हुआ।

दोनों आरोपित मूलतः बरेली के ही रहने वाले हैं। नौशाद और आमान ने इंस्टाग्राम पर 6 अलग-अलग प्रोफ़ाइल बना रखी थी। आधार कार्ड की ही तरह ये प्रोफ़ाइल हिन्दू और मुस्लिम दोनों नाम से थीं। इन दोनों ने इस प्रोफाइलों से कई लड़कियों और महिलाओं से अश्लील चैटिंग भी की थी। इन महिलाओं से वीडियो कॉल कर के उनके अश्लील वीडियो भी बनाए गए थे। पुलिस ने पाया कि ये दोनों आरोपित आपत्तिजनक वीडियो बना कर लड़किओं को ब्लैकमेल भी करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपितों ने राहुल, सुरेश और सतीश नाम से सोशल मीडिया हैंडल बना रखे थे। ये आरोपित लगभग 30 लड़कियों के सम्पर्क में थे जिसमें अधिकतर गैर-मुस्लिम थीं। वीडियो कॉल की रिकार्डिंग कर के ब्लैकमेलिंग के बाद ये दोनों लड़कियों से पैसों की उगाही करते थे। अपनी बदनामी के डर से पीड़िताएँ पुलिस और अपने घर में शिकायत भी नहीं करती थीं। अब पुलिस ने आमान और नौशाद की कॉल डिटेल भी निकलवाई है।

माना जा रहा है कि आगे कुछ अन्य पीड़िताओं का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। नौशाद और आमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 339, 340, 336 (3 के साथ IT एक्ट की धारा 66-D के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से कुल 8 फर्जी आधार कार्ड और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अंबानी का ‘एंटीलिया’ वक्फ का, PM मोदी का आदमी मुझसे मिलने आया’: जाकिर नाइक ने पाकिस्तानी यूट्यूबर के पॉडकॉस्ट में जमकर बोला झूठ, समझे...

नाइक ने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी के प्रतिनिधि ने उसे अनुच्छेद 370 पर सरकार का समर्थन करने के लिए कहा था।

धारावी में अवैध मस्जिद गिराने पहुँची BMC की टीम पर मुस्लिम भीड़ का हमला: पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, तनाव के बाद इलाके में...

मुंबई के धारावी इलाके में मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने पहुँची BMC की टीम पर पथराव कर दिया गया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -