Homeदेश-समाजगुजरात के सूरत में ट्रेन को पलटने की थी साजिश, ट्रैक पर लगी मिली...

गुजरात के सूरत में ट्रेन को पलटने की थी साजिश, ट्रैक पर लगी मिली फिश प्लेट: केस दर्ज, लाइनमैन की सतर्कता से हादसा टला

रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने कहा कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने यूपी लाइन से कुछ फिश प्लेट और चाबियाँ खोलकर उसी ट्रैक पर रख दीं थी, जिसके कारण ट्रेन की आवाजाही रुक गई और बाद में जाँच के बाद ट्रेनों को चलाया गया।

गुजरात के सूरत में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। घटना 20-21 सितंबर रात की है। किम रेलवे स्टेशन के पास जाँच में फिश प्लेट और चाबियाँ बरामद हुई हैं।

मामले में पश्चिमी रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने कहा कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने यूपी लाइन से कुछ फिश प्लेट और चाबियाँ खोलकर उसी ट्रैक पर रख दीं थी, जिसके कारण ट्रेन की आवाजाही रुक गई और बाद में जाँच के बाद ट्रेनों को चलाया गया।

सामने आई वीडियो में देख सकते हैं कि ये फिशप्लेट और नट जाबूझकर ट्रैक पर दूर तक लगाए गए हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स भी इस बात को खुद कहता है कि ट्रेन में अवरोध पैदा करने के लिए ये कब्जे और नट आगे तक लगाए गए हैं।

वहीं मामले को लेकर डिप्टी एसपी आरआर सरवैया ने बताया- वडोदरा के किम स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट और चाबियाँ हटा दी गईं, उसके कारण करीब 20 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जीआरपी, आरपीएफ और एलसीबी ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि इन फिश प्लेट्स की जानकारी किम के पास गश्त कर रहे रेलवे लाइनमैन ने दी थी। बाद में मरम्मत के बाद ट्रैक पर ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई… पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जगह-जगह से ट्रेनों को डीरेल करने की साजिश सामने आई है। कभी रेलवे ट्रैक पर लोहा फेंक दिया जाता है तो कभी बोरी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर में अराजक तत्वों ने रेल की पटरी पर 6 मीटर लंबा लोहा रख दिया था।

हालाँकि उस समय लोको पायलट की सूझबूझ के कारण हादसा टल गया। इससे पहले इसी तरह फर्रुखाबाद में हुआ था। वहाँ भी ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए एक लकडी को रख दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -