Homeदेश-समाजकमलेश तिवारी के हत्यारों अशफाक, मोइनुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद नावेद आया सामने, नेपाल...

कमलेश तिवारी के हत्यारों अशफाक, मोइनुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद नावेद आया सामने, नेपाल पहुँचाने की थी जिम्मेदारी

कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद फरार हुए दोनों आरोपितों को बरेली में मौलाना कैफी ने मदद दी थी। अशफाक और मोइनुद्दीन दोनों बरेली पहुँचकर तीन घंटे मौलाना के घर रुके थे, बाद में इनके रुकने का इंतजाम मदरसे में हुआ था।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में अशफाक और मोइनुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद नावेद एक नया नाम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नावेद पेशे से एक वकील है और लॉ स्टूडेंट भी। पूरी साजिश में नावेद ने ही दोनों हत्यारों को नेपाल पहुँचाने का प्लान था। बरेली में दरगाह के मौलाना सैय्यद कैफी अली की गिरफ्तारी के बाद नावेद को भी यूपी पुलिस और एटीएस ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अशफाक और मोइनुद्दीन का सामना नावेद से करवाया जाएगा और दोनों के बयान क्रॉस चेक होंगे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नावेद पर दोनों हत्यारों को नेपाल तक पहुँचाने की योजना बनाने का आरोप है। इसके अलावा उसपर मौलाना कैफी के साथ मिलकर दोनों आरोपितों को पनाह देने और उनका इलाज करवाने का भी आरोप है।

यहाँ बता दें कि इस पूरे मामले के संबंध में पहले नागपुर से आसिम की गिरफ्तारी हुई थी। जिससे पूछताछ के बाद ही कैफी और नावेद भी पकड़ में आए। पुलिस ने मौलाना को गुरुवार को बरेली से गिरफ्तार किया था और अब नावेद की गिरफ्तारी भी हो गई है। इन दोनों के अलावा 2 अन्य लोगों के भी साजिश में शामिल होने की जानकारी मिली है। जिनके बारे में पुलिस पता लगा रही है।

गौरतलब है कि कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद फरार हुए दोनों आरोपितों को बरेली में मौलाना कैफी ने मदद दी थी। अशफाक और मोइनुद्दीन दोनों बरेली पहुँचकर तीन घंटे मौलाना के घर रुके थे, बाद में इनके रुकने का इंतजाम मदरसे में हुआ था। कैफी के निर्देश पर ही नावेद ने दोनों को नेपाल बॉर्डर तक पहुँचने में मदद की थी।

फिलहाल, इस पूरे हत्याकांड में ताजा अपडेट के लिए बता दें कि मोइनुद्दीन अहमद और अशफाक हुसैन पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लखनऊ लाए गए हैं। गुरुवार (अक्टूबर 24, 2019) शाम को ही गुजरात से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दोनों आरोपियों को लखनऊ पहुँची पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दोनों को कोर्ट ने 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दोनों 25 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 27 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक रिमांड पर रहेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -