Homeदेश-समाजPM मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में विस्फोट: सभा स्थल से सिर्फ 12...

PM मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में विस्फोट: सभा स्थल से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर की घटना, सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पीएम मोदी पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश देंगे। सभा स्थल पर 30 हजार से अधिक पंचायत सदस्यों के साथ करीब एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) दौरा से पहले सांबा जिले में रविवार (24 अप्रैल 2022) की सुबह एक खेत में एक बड़ा विस्फोट हुआ। यह विस्फोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुँची और इलाके का गहनता से जाँच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट जिले के बिश्नाह के ललायल इलाके में स्थित एक खेत में हुआ है। विस्फोट के कारण खेत में बड़ा-सा गड्ढा हो गया है। बिजली को शक है कि यह विस्फोट और गड्ढा बिजली गिरने के कारण भी हो सकती है। स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जनसभा स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था को और कड़ी कर दी गई है। 

राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर में यह पहली बार जनसभा होगी। इस दौरान पीएम मोदी 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, करीब 38 हजार करोड़ रुपए की अन्य विकास परियोजनाओं में निवेश की भी घोषणा करेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पीएम मोदी पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश देंगे। सभा स्थल पर 30 हजार से अधिक पंचायत सदस्यों के साथ करीब एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -