Homeदेश-समाजवकील मोहम्मद आलम ने अनुज बन कर छात्रा को फाँसा, भाइयों संग मिल कर...

वकील मोहम्मद आलम ने अनुज बन कर छात्रा को फाँसा, भाइयों संग मिल कर किया गैंगरेप: दर्शन के लिए काशी भी ले गया था

युवती जब बीमार हुई, तब अनुज ने उसकी मदद की। वह लड़की को काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी अपने साथ लेकर गया था।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। यहाँ मोहम्मद आलम ने अनुज बनकर सोशल मीडिया पर पहले नर्सिंग छात्रा से दोस्ती की फिर अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने मोहम्मद आलम और उसके भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव जिहाद का यह मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज इलाके का है। नर्सिंग छात्रा बलिया की रहने वाली है। प्रयागराज के सोनू उर्फ अनुज प्रताप सिंह से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। वह युवती के करीब आने के लिए हर जतन कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवती जब बीमार हुई, तब अनुज ने उसकी मदद की। वह लड़की को काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी अपने साथ लेकर गया था। लड़की को अनुज पर पूरा विश्वास हो गया था। वह दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। इसके बाद अनुज लड़की को शादी का झाँसा देकर उसे रामबाग स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। यही नहीं उसने लड़की के गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात भी कराया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सोनू ने उससे शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा था। फिर वह उसे अपने साथ रजिस्ट्रार दफ्तर ले गया, जहाँ दोनों ने कोर्ट मैरिज की। पुलिस की जाँच में सामने आया है कि युवक ने रजिस्टर में भी अपना नाम सोनू उर्फ अनुज प्रताप सिंह ही लिखा है। इसी बीच छात्रा को अनुज के बारे पता चला कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है, जिसने उससे झूठ बोलकर कोर्ट मैरिज की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

इसके बाद उसे कमरे में बंंद करके आलम, उसके भाई मो. असलम और नूर आलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह इनके चंगुल से भागकर थाने पहुँची और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसकी सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जितेंद्र मिश्रा भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुँच गए और अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई की माँग की।

इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय के मुताबिक, आरोपित पेशे से वकील है। पीड़ित छात्रा ने दो वर्ष पूर्व सिविल लाइंस थाने में दीपक पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दीपक पाल अभी जेल में बंद है। उसी दौरान उसकी अधिवक्ता से दोस्ती हुई थी। शिकायत के आधार सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -