Thursday, May 9, 2024
Homeदेश-समाजअब REET-मेंस का पेपर हुआ लीक, 10 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में: कॉन्स्टेबल...

अब REET-मेंस का पेपर हुआ लीक, 10 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में: कॉन्स्टेबल भर्ती से लेकर मेडिकल तक, पेपर लीक का हब बना राजस्थान

पिछले पेपरलीक का सरगना भूपेन्द्र सारण को पुलिस ने शुक्रवार (24 फरवीर 2023) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। इस पर एक लाख रुपए का ईनाम था। इसके कोचिंग इंस्टीट्यूट को भी गिरा दिया गया है। सारण ने बताया कि सरकारी स्कूल में शिक्षक शेरसिंह मीणा ने उससे 40 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। इसके बाद 5-5 लाख रुपए लेकर मीणा ने उसे परीक्षार्थियों को बेचा था।

राजस्थान में पेपरलीक आम घटना सी हो गई है। अब REET-मेंस (शिक्षक भर्ती परीक्षा) का पेपर लीक हो गया है। राजस्थान में शनिवार (25 फरवरी 2023) से शुरू हुई 48,000 पदों के लिए REET-मेंस परीक्षा का पेपर सॉल्व करते हुए जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग का पेपर लीक हुआ था।

जोधपुर में पकड़ा गया गिरोह बनाड़ क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में पेपर सॉल्व कर रहे था। इसके लिए तीन कमरे बुक किए गए थे। पकड़े गए सभी लोग इस भर्ती परीक्षा के कैंडिडेटस हैं। इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियाँ हैं। पुलिस ने लगभग तीन दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद उन सभी को परीक्षा केंद्र ले जाया गया। 

इन अभ्यर्थियों को बालसमंद स्कूल के परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्र पर लाए जाने के दौरान हंगामा हो या। परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों का कहना है कि केंद्र पर प्रवेश के लिए 1 घंटे पहले तक एंट्री निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थियों को ले जाया गया। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

इस परीक्षा में लगभग 10 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षार्थियों के लिए ड्रेेसकोड भी निर्धारित की गई है। जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि अभी पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बता दें कि इससे 6 दिन पहले हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा लीक हो गई थी। इसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसकी जाँच एसओजी को दी गई है। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 फरवरी को तीन शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का नाम था सीएचओ था और इसमें करीब 85 हजार अभ्यर्थी बैठे थे।

इससे भी पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे। इस परीक्षा के लिए 24 दिसंबर 2022 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा शुरू होने के पहले ही सामान्य ज्ञान का पेपर आउट हो गया। उदयपुर में पुलिस ने एक निजी बस में सवार पेपर सॉल्व करते हुए लोगों को देखा। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बरामद पेपर का मिलान किया तो यह असली पेपर का नकल था। इसके बाद मामले की जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग को दी गई और आयोग ने परीक्षा को निरस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस पेपर लीक माफियाओं को पकड़ने में लग गई।

पेपर लीक के कई माफिया बताए गए। इनके स्थानीय नेताओं से भी संपर्क की बात कही गई। इन्हीं माफियाओं में से एक सुरेश ढाका को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह कई नेताओं का नजदीकी बताया है। जयपुर में गुर्जर की थड़ी पर कोचिंग चलाने वाला ढाका दो बार पहले भी जेल जा चुका है। इसमें से एक मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है।

इस मामले के सरगना भूपेन्द्र सारण को पुलिस ने शुक्रवार (24 फरवीर 2023) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। इस पर एक लाख रुपए का ईनाम था। इसके कोचिंग इंस्टीट्यूट को भी गिरा दिया गया था। सारण ने बताया कि सरकारी स्कूल में शिक्षक शेरसिंह मीणा ने उससे 40 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। इसके बाद वह 5-5 लाख रुपए लेकर परीक्षार्थियों को बेचा था।

कॉन्ग्रेस शासन में कब-कब पेपर हुए लीक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में कॉन्ग्रेस (Congress) की सरकार है। इस सरकार में शायद ही ऐसा कोई एक्जाम बचा हो, जिसका पेपर लीक ना हुआ हो। राजस्थान में बड़े-बड़े माफिया गिरोह हैं, इन परीक्षाओं के पेपर लीक करने में संलिप्त हैं। नीचे दिए गए कुछ प्रमुख परीक्षाएँ हैं, जिसका पेपर अशोक गहलोत के शासन काल में लीक हुईं।

11 मार्च 2018 को कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था इस परीक्षा को 17 मार्च को परीक्षा रद्द कर दिया गया था।

लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को हुआ था। इसका पेपर लीक भी लीक हो गया था और बाद में परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

JEN सिविल डिग्रीधारी भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 6 दिसंबर 2020 को हुआ था। इस परीक्षा के पेपर को लेकर एसओजी ने रिपोर्ट दी थी। इसके बाद बोर्ड ने इसे रद्द कर दिया था।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट लेवल 2 परीक्षा 2021 की परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की थी। इसका पेपर लीक हुआ और करीब 4 महीने बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया।

बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 2022 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था। परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 14 मई 2022 को किया गया था। दूसरी पाली का पेपर लीक हो गय था।

राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन राजस्थान चयन बोर्ड ने 12 नवंबर 2022 को किया था। इसका पेपर लीक हुआ और परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर भी लीक हो गया था। बाद में इसे भी रद्द कर दिया गया था।

सेकंड ग्रेड 2022 का पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था।

मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसका पेपर भी लीक हो गया था।

दिसंबर 2022 में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के तहत ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसे भी रद्द करना पड़ा।

सीएचओ की परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को किया गया। इसका भी पेपर लीक हुआ।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साउथ में PM मोदी का जलवा: रोड शो में उमड़ी भारी भड़ी, रथ पर सवार प्रधानमंत्री का झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग;...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण भी रथ पर मौजूद रहे।

‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा असली मालिकों को सौंपा जाए’: जैन संतों उस मंदिर का किया दौरा, जिसे मुस्लिम आक्रांता कुतुबद्दीन ऐबक ने तोड़कर बना...

जैन भिक्षुओं और उनके अनुयायियों ने अपनी यात्रा के दौरान मस्जिद के केंद्रीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। मुनि सुनील सागर ने स्थल पर पत्थर के मंच पर दस मिनट तक प्रवचन किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -