Homeदेश-समाजकोरोना संक्रमित आसाराम की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

कोरोना संक्रमित आसाराम की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

84 वर्षीय आसाराम को बुधवार (5 मई 2021) को कोरोना संक्रमित पाया गया था और उसका SPO2 स्तर 90 से नीचे चला गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया

जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम को तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आसाराम को साँस फूलने और बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे महात्मा गाँधी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

84 वर्षीय आसाराम को बुधवार (5 मई 2021) को कोरोना संक्रमित पाया गया था और उसका SPO2 स्तर 90 से नीचे चला गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसाराम के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद कथित तौर पर उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुँच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहाँ बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई।

इससे पहले इस साल फरवरी में आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आसाराम को मिली है सजा

आसाराम को अप्रैल 2018 में नाबालिग लड़की से रेप का दोषी ठहराया गया था। उन पर जोधपुर के मनई गाँव स्थित उनके आश्रम में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। यूपी के शाहजहाँपुर की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने उसे अपने परिसर में बुलाया और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार किया।

आसाराम पर गुजरात की दो बहनों ने रेप के आरोपों में एक और मुकदमा चल रहा है। साथ ही उनके बेटे नारायण साई पर भी रेप और अवैध रूप से बंद करके रखने का आरोप है। आसाराम के मामले से जुड़े कई गवाहों और प्रमुख व्यक्तियों पर कथित तौर पर हमला किया गया है और कुछ लापता हो गए हैं।

राजस्थान में कोरोना के हालात

राजस्थान कोरोना वायरस के कहर के बीच बुधवार को 16,815 नए संक्रमित मिले। वहीं, 17,022 लोग स्वस्थ भी हुए।

राजस्थान सरकार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त टीकाकरण करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, दाताओं और समाज के अन्य वर्गों से डोनेशन माँग रही है। इसके लिए एक नए बैंक खाते- Raj CMRF COVID VACCINATION ACCOUNT – के लिए स्वीकृति दी गई है।

इससे मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल नि: शुल्क टीकाकरण के लिए करने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने योगदानकर्ताओं से नकद, चेक या इलेक्ट्रॉनिक रूप से सहायता राशि स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -