Homeदेश-समाजरोहित शेखर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे, मौत को अप्राकृतिक बताया गया

रोहित शेखर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे, मौत को अप्राकृतिक बताया गया

आज दिन में क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ अधिकारी डिफेंस कॉलोनी स्थित रोहित के निवास स्थान पर पहुँचे थे। क्राइम ब्रांच की टीम रोहित के घर से उनकी मौत की वज़ह पता लगाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत में एक सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी मौत छाती और गले पर दवाब पड़ने से हुई है।

रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत को आप्राकृतिक बताया गया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जाँच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। आईपीसी की धारा 302 के तहत इस मामले को अज्ञात के ख़िलाफ़ दर्ज किया गया है।

खबरों की मानें तो आज (अप्रैल 19, 2019) दिन में क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ अधिकारी डिफेंस कॉलोनी स्थित रोहित के निवास स्थान पर पहुँचे थे। क्राइम ब्रांच की टीम रोहित के घर से उनकी मौत की वज़ह पता लगाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

बता दें कि रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार (अप्रैल 16, 2019) को मौत हुई थी। तबीयत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जाँच के बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि रोहित की मौत पर उनके घर में मौजूद नौकरों ने बताया था कि रोहित की नाक से खून बह रहा था जबकि रोहित की माँ का दावा था कि उनके बेटे की मौत नैचुरल है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अब देखना है कि क्राइम ब्रांच के पास पहुँच चुका ये मामला कैसे अनसुलझी गुत्थी को सुलझाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -