Homeदेश-समाजवो दोस्ती का वास्ता देकर गिड़गिड़ाती रही, साहिल करता रहा वार: साक्षी ही नहीं...

वो दोस्ती का वास्ता देकर गिड़गिड़ाती रही, साहिल करता रहा वार: साक्षी ही नहीं कुल 5 लोगों की हत्या का था प्लान, सुबह से गाँजा-शराब ले रहा था हत्यारा

पूछताछ में साहिल ने बताया कि साक्षी दोस्ती का वास्ता देकर उस पर हमला न करने को कह रही थी, लेकिन वो लगातार वार करता रहा।

दिल्ली के रोहिणी स्थित शाहबाद डेयरी के पास साक्षी नाम की 16 वर्षीय लड़की की हत्या की खबरें सुर्ख़ियों में है। साहिल ने कैसे न सिर्फ उसे कई बार चाकुओं से गोदा जिससे उसकी आँतें बाहर निकल आईं, बल्कि उसने एक बड़ा पत्थर उठा कर उसका सिर भी कुचल डाला। घटना के CCTV वीडियोज भी सामने आए हैं। ये अचानक हुई हत्या नहीं है, बल्कि साहिल पिछले 3-4 दिन से इसकी साजिश रच रहा था। सिर्फ साक्षी ही नहीं, बल्कि उसने 5 लोगों की हत्या का प्लान बना रखा था।

साक्षी के साथ-साथ उसके पुरुष दोस्तों को भी खत्म करने की साजिश थी। रविवार (28 मई, 2023) को उसे रास्ते में जो भी इन पाँचों में से मिलता उसकी वो हत्या कर देता। साक्षी और उसके दोस्त इन्हीं रास्तों से आते-जाते हैं, ये भी उसने रेकी कर रखा था। वो उस दिन सुबह से चाकू लेकर घूम रहा था। सुबह 11 बजे उसने गाँजा और शराब का भी सेवन किया था। वो बीच-बीच में नशीले पदार्थ ले रहा था। हत्या के समय भी वो नशे में धुत था।

पूछताछ में साहिल ने बताया कि साक्षी दोस्ती का वास्ता देकर उस पर हमला न करने को कह रही थी, लेकिन वो लगातार वार करता रहा। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू उसने हरिद्वार से खरीदा था। CCTV फुटेज में वो एक युवक से बात करते हुए भी दिखा था, जिससे पूछताछ होगी। हालाँकि, चूँकि साहिल पहले उसी इलाके में रहता था इसीलिए लोगों से उसकी जान-पहचान थी। रिठाला जाते समय उसने गुप्ता कॉलोनी में हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू फेंका।

रात भर साहिल सड़क पर सोया रहा, जिसके बाद वो बुलंदशहर स्थित अटरेनी गाँव पहुँचा, जहाँ उसकी बुआ रहती है। साहिल के मनोवैज्ञानिक परीक्षण की भी तैयारी है। उसके सोशल मीडिया हैंडल्स को पुलिस खँगाल रही है। साहिल ने साक्षी की एक झबरू (असली नाम अजय) नामक लड़के से नजदीकी की बात कही है, जिस पर अजय ने कहा कि वो खुद मरेगा ही और अब फँसाने के लिए उसका नाम ले रहा। बकौल अजय, उसने सिर्फ साहिल को समझाया था कि लड़की को प्रताड़ित मत करो।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -