Homeदेश-समाजUP के बुलंदशहर में पकड़ा गया साहिल, कलावा बाँधकर घूम रहा था 16 साल...

UP के बुलंदशहर में पकड़ा गया साहिल, कलावा बाँधकर घूम रहा था 16 साल की साक्षी का हत्यारा: अब्बा सरफराज से भी पूछताछ, नेटिजन्स बोले- एनकाउंटर करो

NCW अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वो इस मामले में न्यायसंगत जाँच चलाए, जो तय समयसीमा के भीतर पूरी हो। NCW की सदस्य देलीना खोंगडुप के नेतृत्व में एक समिति का भी गठन किया गया है।

दिल्ली में साहिल (अब्बा का नाम सरफराज) ने 16 साल की लड़की की सरेआम हत्या कर दी, लोग तमाशबीन बन कर देखते रहे। रोहिणी स्थित शाहबाद डेयरी के पास हुई इस घटना का ‘राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)’ ने भी संज्ञान लिया है। उधर हत्यारे साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल ने साक्षी को लगभग 20 बार चाकू से गोदा, फिर एक भारी पत्थर से उसका चेहरा कुचल डाला। साहिल को उत्तर प्रदेश स्थित बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ़्तारी के बाद साहिल की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वो कलावा पहले हुए भी दिख रहा है। उधर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर NCW ने इस घटना का संज्ञान लिया है। संस्था ने इसे बॉयफ्रेंड द्वारा लड़की की क्रूर हत्या करार दिया। संस्था ने कहा कई ये वारदात न सिर्फ परेशान कर देने वाली है, बल्कि घृणित भी है। ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ इस बर्बर हत्याकांड की निंदा की है। NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंध में दिल्ली के DCP को लिखा भी है।

NCW अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वो इस मामले में न्यायसंगत जाँच चलाए, जो तय समयसीमा के भीतर पूरी हो। NCW की सदस्य देलीना खोंगडुप के नेतृत्व में एक समिति का भी गठन किया गया है, जो इस मामले की अलग से जाँच करेगी। ये समिति न सिर्फ मृतका के परिजनों से मिलेगी, बल्कि जाँच कर रहे पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात करेगी। आरोपों के सत्य पाए जाने पर सभ उचित धाराएँ FIR में लगाने की सलाह भी दिल्ली पुलिस को दी गई है।

दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने भी साहिल के हाथ में कलावा देख कर इसे ‘लव जिहाद’ करार देते हुए कहा है कि ये हिन्दू बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है। 20 साल का साहिल पेशे से मैकेनिक है। साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। उसके अब्बा सरफराज से भी पुलिस ने पूछताछ की है। साक्षी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। साहिल अपना मोबाइल फोन बंद कर के भाग रहा था, लेकिन धरा गया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि साहिल का एनकाउंटर किया जाना चाहिए, क्योंकि उसने जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -