Homeदेश-समाजनॉन-वेज माँगो तो परोसता था बीफ: सूरत में रेस्टोरेंट मालिक सरफराज मोहम्मद गिरफ्तार, छापे...

नॉन-वेज माँगो तो परोसता था बीफ: सूरत में रेस्टोरेंट मालिक सरफराज मोहम्मद गिरफ्तार, छापे में 60 किलो मांस बरामद, कसाई फरार

पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि ‘दिल्ली दस्तरखवां’ नामक रेस्टोरेंट में गौमांस रखा और परोसा जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में जाकर तलाशी ली और 10 किलो वाले मांस के 6 पैकेट बरामद किए।

गुजरात के सूरत में सरफराज मोहम्मद नाम के एक रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार किया गया है। सरफराज पर आरोप है कि वो अपने रेस्टोरेंट में नॉन वेज खाना माँगने वालों को बीफ परोस रहा था। उसकी इसी हरकत का पता जब हिंदू संगठनों को चला तो उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस में जानकारी देकर उसे गिरफ्तार करवाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरत में हिंदू संगठनों के तीन लोगों को सूचना मिली कि होदिबांग्ला इलाके में चल रहे एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में बीफ परोसा जा रहा है। उन्होंने मामले की जाँच की और इस बात की पुष्टि की, कि जानकारी आखिर सही है या गलत? जब गौमांस की पुष्टि हुई तो उन्होंने पूरे मामले की सूचना लालगेट पुलिस स्टेशन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा और तकरीबन 60 किलोग्राम मांस फ्रिज में से बरामद किया। रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सूरत के लालगेट थाने में मामला दर्ज कर उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें रविवार (11 सितंबर 2022) को पुलिस ने यह कार्रवाई की और फिर बरामद किए गए बीफ को भी जाँच के लिए सैंपल लेकर फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी भेज दिया।

बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को एफएसएल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई थी कि फ्रिज में से जब्त किए गए मांस में से 20 किलो बीफ पाई गई। गुजरात पुलिस ने ‘गुजरात पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम’ के तहत रेस्टोरेंट के मालिक सरफराज मोहम्मद वजीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं उसके बीफ सप्लाई करने वाला कसाई अंसार फरार घोषित कर दिया गया है।

इस मामले में लालगेट थाना के हेड कांस्टेबल यजेंद्र दादूभाई ने बताया कि 11 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि ‘दिल्ली दस्तरखवां’ नामक रेस्टोरेंट में गौमांस रखा और परोसा जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट में जाकर तलाशी ली और तो मांस के छह पैकेट मिले। प्रत्येक का वजन दस किलो था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -