Homeदेश-समाजचाय स्टॉल पर शिवसेना नेता राहुल शेट्टी की 3 गोली मारकर हत्या, 30 साल...

चाय स्टॉल पर शिवसेना नेता राहुल शेट्टी की 3 गोली मारकर हत्या, 30 साल पहले पिता के साथ भी यही हुआ था

शेट्टी पर हमला उस समय हुआ जब वह अपने घर के पास चाय के स्टाल पर चाय पी रहे थे। हमलावरों ने उनपर नजदीक आकर तीन गोली चलाई। 2 बार उनके सिर पर और एक बार छाती पर। इससे उनकी वही मौत हो गई।

पूर्व शिवसेना नेता उमेश शेट्टी के बेटे व लोनावला शहर में शिवसेना के पूर्व प्रमुख राहुल शेट्टी की कल (अक्टूबर 26, 2020) लोनावला में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है। राहुल के ऊपर उनके आवास के बाहर हमला हुआ। उन्हें लगातार तीन बार गोली मारी गई।

इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनके गर्दन पर चाकू से हमला भी किया। वारदात के बाद उन्हें फौरन परमार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहाँ मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेट्टी पर हमला उस समय हुआ जब वह अपने घर के पास चाय के स्टाल पर चाय पी रहे थे। हमलावरों ने उनपर नजदीक आकर तीन गोली चलाई। 2 बार उनके सिर पर और एक बार छाती पर। इससे उनकी वही मौत हो गई।

मामले की सूचना पाते ही घटनास्थल पर पुलिस भी पहुँची। उन्होंने आशंका जताई कि आपसी रंजिश अथवा राजनीतिक रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया होगा। अब आगे की जाँच जारी है।

बता दें कि वारदात से कुछ टाइम पहले राहुल शेट्टी ने लोनावला सिटी पुलिस स्टेशन में अपनी जान को खतरा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। दरअसल, उन्हें कहीं से इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लोग उन्हें मारने का प्लान बना रहे हैं।

ज्ञात हो कि शेट्टी के पिता उमेश शेट्टी को भी इसी तरह 30-35 साल पहले गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। अब पुलिस इस मामले की जाँच में सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर हत्या करने के पीछे क्या उद्देश्य था।

लोनावला स्थित जयचंद चौक पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। घटना को लेकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया किया गया है।

राहुल शेट्टी के अलावा एक और हत्या का ममाला लोनावला के हनुमान हिल एरिया से सामने आया था। इस घटना से मात्र एक दिन पहले रविवार की रात करीब 10 बजे वहाँ गणेश नायडू नाम के शख्स की हत्या हुई थी। उस पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। पुलिस दोनों मामलों को देखते हुए इस बात की जाँच भी कर रही है कि दोनों का कहीं आपस में तो कोई संबंध नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्लोबल टाइम्स के ‘टैप वॉटर’ से आगे की कहानी: भारत-जापान कैसे बदल रहे हैं एशिया का भविष्य

चीनी मीडिया ने प्रोपेगैंडा फैलाते हुए कहा कि जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारत दौरे पर 'नल का पानी' (टैप वॉटर) न पीकर भारत का अपमान किया।

आतंकी को बताया ‘शहीद-ए-आजम’, कश्मीर पर बताया- ‘दमनकारी भारत’ का कब्जा… J&K की ‘सरकारी किताब’ में आतंकवाद का महिमामंडन: अब हो रही कार्रवाई

J&K स्कूल लाइब्रेरी किताब विवाद में सरकार की बड़ी कार्रवाई: दो किताबें वापस, लेखक-पब्लिशर्स ब्लैकलिस्ट, 8 अधिकारी निलंबित और जाँच शुरू।
- विज्ञापन -