Homeदेश-समाजसपा नेता उम्मेद पहलवान दिल्ली में गिरफ्तार, UP पुलिस ले जाएगी गाजियाबाद: अब्दुल की...

सपा नेता उम्मेद पहलवान दिल्ली में गिरफ्तार, UP पुलिस ले जाएगी गाजियाबाद: अब्दुल की पिटाई के बाद डाला था भड़काऊ वीडियो

गाजियाबाद SSP ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली के लोक नारायण अस्पताल के पास हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद लाया जाएगा और...

गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग से मार पिटाई मामले के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने वाला समाजवादी पार्टी का नेता उम्मेद पहलवान गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी मीडिया को पुलिस ने दी।

गाजियाबाद एसएसपी ने मीडिया को बताया कि गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली के लोक नारायण अस्पताल के पास हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद लाया जाएगा और फिर आगे की पूछताछ होगी।

पुलिस ने अब तक बुजुर्ग की मारपीट मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इदरीस की गिरफ्तारी एक अलग मामला है। आगे जो तथ्य पूछताछ के बाद सामने आएँगे, उन्हें पुलिस मीडिया से साझा करेगी।

बता दें कि इससे पहले बुजुर्ग की मारपीट मामले को सोशल मीडिया पर ‘जय श्री राम’ का एंगल देकर प्रसारित करने के आरोप में उम्मेद के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई थी। FIR के अनुसार, उसने ही सबसे पहले बुजुर्ग के साथ अनावश्यक वीडियो बनाया और इसे वायरल करने के लिए इसमें धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाली बातें कहीं। आरोप है कि घटना की सत्यता जाँचे बिना ही वीडियो में धार्मिक आधार पर बातें की गईं।

उस पर यह भी आरोप है कि इस वीडियो के कारण जनता की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। साथ ही धार्मिक विभाजन के लिए इसे वायरल किया गया, जिसका फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी कोई फैक्ट-चेक नहीं किया।

उम्मेद पहलवान के खिलाफ IT एक्ट की धाराएँ भी लगाई गई थीं। जिसके बाद वो फरार हो गया और फेसबुक पर लिखा कि उसके खिलाफ ‘फर्जी मुकदमा’ दायर किया गया है, क्योंकि उसने 72 साल के बुजुर्ग की मदद की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -