Homeदेश-समाज'मदीना ढाबा' में थूक लगा कर रोटी बना रहा मोहम्मद खालिक गिरफ्तार: 1.5 महीने...

‘मदीना ढाबा’ में थूक लगा कर रोटी बना रहा मोहम्मद खालिक गिरफ्तार: 1.5 महीने में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में थूक लगा कर तंदूरी रोटी बनाने का एक और वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज क के भजनपुरा निवासी मोहम्मद खालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो उसी क्षेत्र के मदीना ढाबा का है।

पिछले डेढ़ महीने से भी कम समय में थूक कर रोटी बनाने का अब चौथा मामला सामने आ गया है। ताज़ा मामला दिल्ली का है। ये हाल में दिल्ली का इस तरह का दूसरा मामला है। दरअसल, दिल्ली में थूक लगा कर तंदूरी रोटी बनाने का एक और वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज क के भजनपुरा निवासी मोहम्मद खालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो उसी क्षेत्र के मदीना ढाबा का है।

आरोपित मोहम्मद खालिक इसी ढाबे पर तंदूरी रोटी बनाने का कार्य करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोटी बनाते समय मोहम्मद खालिक उस पर थूकता है, फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए लगा देता है। जाँच के बाद पुलिस ने IPC की धरा 269-70 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रम फैलना संभाव्य हो) और 272 (किसी खाद्य या पेय में खतरनाक वस्तु मिलाना) के तहत FIR दर्ज की।

साथ ही उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद खालिक लगभग एक दशक पहले ही अपने गाँव से काम की तलाश में दिल्ली आया था। पहले वो अजीत नगर में एक ढाबे पर रोटियाँ बनाने का काम करता था। फिर वो अपने जीजा के साथ मोहनपुरी आ गया। मदीना ढाबे पर उसके साथ 5-6 और भी लोग हैं जो काम करते हैं। इस ढाबे का मालिक भी उसकी जान-पहचान का ही है।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह का पहला मामला मेरठ से सामने आया, जहाँ नौशाद उर्फ़ सोहैल को थूक कर रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। उसका कहना है कि वो 10-15 वर्षों से ऐसा कर रहा है। गाजियाबाद में मोहसिन एक मांगलिक कार्यक्रम में ऐसा ही करते हुए पकड़ा गया। दिल्ली में होटल चाँद में सबी अनवर और इब्राहिम भी ऐसी ही हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -