Homeदेश-समाजरसूलाबाद में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर डंडे, ईंट-पत्थरों से हमला,...

रसूलाबाद में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर डंडे, ईंट-पत्थरों से हमला, 2 महिला कांस्टेबल समेत 7 घायल

पुलिस पह हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों कानपुर में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट चमनगंज में पुलिस और मेडिकल टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया था। 50 से 60 की संख्या में लोगों ने टीम पर पथराव किया था।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर कुछ युवकों ने डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गिहार बस्ती (कंजर डेरा) में हुए इस हमले में दो महिला कांस्टेबल, 3 दरोगा समेत 7 लोग घायल हो गए

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिसफोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए। एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को चोटें आई है, उनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

बता दें कि रविवार (मई 10, 2020) को पुलिस क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करवा रही थी। बस्ती के कुछ लोगों ने दुकान खोलकर भीड़ जमा कर रखी थी। जब पुलिस ने उनसे लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा तो वे उग्र हो गए। इसके बाद उनलोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

एडिशनल एसपी अनूप कुमार का कहना है कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और साथ ही मामले में आरोपितों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतब है कि पुलिस पह हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले दिनों कानपुर में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट चमनगंज में पुलिस और मेडिकल टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया था। 50 से 60 की संख्या में लोगों ने टीम पर पथराव किया था। इसी तरह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया था

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -