Homeदेश-समाजजलील हनीफ के दरवाजे पर आई दो बारात, DJ पर डांस को लेकर चले...

जलील हनीफ के दरवाजे पर आई दो बारात, DJ पर डांस को लेकर चले ईंट-पत्थर: निकाह से पहले UP के बाराबंकी में मारपीट का Video वायरल

इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में आया। इसके बाद एसपी ने मामले की जाँच का आदेश दे दिया है। इस मामले में FIR दर्ज करके पुलिस जाँच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक निकाह समारोह के दौरान DJ पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर सहित जो भी मिला, बरसाया गया। अचानक हुई इस घटना से भगदड़ मच गई। मारपीट में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गाँव का है। यहाँ शुक्रवार को हनीफ और जलील की बेटियों की शादी थी। एक बरात टिकैतनगर थाना के खेमापुर गाँव से और दूसरी बरात सफदरगंज थाना के सैदनपुर गाँव से आई थी। दोनों बरातों में बराती डीजे पर डांस करते हुए करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान गाँव के एक रास्ते पर बरातियों ने एक दूसरे को क्रॉस किया।

डांस में खलल होने पर दोनों बराती भड़क गए। पहले उनमें धक्का-मुक्की हुई, फिर देखते-देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच दोनों तरफ के लोगों ने जमकर पथराव भी किया। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जब लाठी-डंडे टूट गए तो बराती आसपास की झाड़ियों को उखाड़कर और पेड़ों की टहनियाँ तोड़कर एक-दूसरे पर बरसाने लगे।

इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में आया। इसके बाद एसपी ने मामले की जाँच का आदेश दे दिया है। इस मामले में FIR दर्ज करके पुलिस जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -