Homeदेश-समाज2 बेगमों ने बाँट लिया शौहर: एक ही छत के नीचे अलग-अलग रहने को...

2 बेगमों ने बाँट लिया शौहर: एक ही छत के नीचे अलग-अलग रहने को हुईं तैयार

दोनों खातून एक दूसरे से अलग मकान में रहना चाहती थीं। मगर, शौहर ने दोनों को अलग-अलग रखने में अपनी असमर्थता जताई। इसके बाद बेगमों ने शर्त रखी कि शौहर एक दिन पहली बीवी के साथ रहेगा और दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ। दोनों का राशन भी अलग-अलग लाकर देगा। इस पर सहमति बन गई।

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के मझौला क्षेत्र से एक बड़ा ही अजीब समझौते का मामला सामने आया। यहाँ पहले दो मुस्लिम सौतनों के बीच शौहर पर हक जताने को लेकर झगड़ा हुआ। फिर मामला पुलिस के पास पहुँचा। पुलिस ने जाँच के लिए पूरे केस को नारी उत्थान केंद्र को सौंपा। और अंत में फैसला हुआ कि अब दोनों महिलाएँ एक ही छत के नीचे लेकिन अलग-अलग अपने शौहर के साथ रहेंगी। दोनों के बीच झगड़ा न हो इसके लिए शौहर एक दिन एक बेगम के साथ रहेगा और दूसरे दिन दूसरी बेगम के साथ। इतना ही नहीं समझौते में ये भी तय हुआ कि शौहर दोनों बेगमों को अलग-अलग राशन भी लाकर देगा।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम युवक की पहली बेगम ने कुछ समय पहले इलाके की महिला एसएसपी से शिकायत कर इस मामले में केस दर्ज करवाया था। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि साल 2010 में उसका निकाह हुआ था। लेकिन निकाह के 7 साल बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई। संतान सुख पाने के लिए उसने अपने शौहर को दूसरा निकाह करने की सलाह दी।

बेगम की बात मानते हुए मुस्लिम युवक ने साल 2017 में दूसरा निकाह किया। लेकिन कुछ महीने बाद ही मुस्लिम शख्स की दूसरी पत्नी न केवल उसपर अपना अधिकार जताने लगी, बल्कि पहली पत्नी से मिलने पर पाबंदियाँ भी लगानी शुरू कर दी। जिसके चलते देखते-ही-देखते कुछ समय में दोनों के बीच मारपीट भी होने लगी और इसी कारण से पहली बीवी ने अपनी सौतन से जान का खतरा बताते हुए महिला एसएसपी से शिकायत की।

पूरे मामले की जाँच-पड़ताल करके पुलिस ने इस मामले की जाँच नारी उत्थान केंद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में भेजा। जहाँ शिकायतकर्ता महिला, उसकी सौतन और शौहर को बुलाया गया और प्रभारी संध्या रावत ने इस मामले में उनकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान शौहर का दूसरी बीवी को ज्यादा समय देना विवाद की वजह सामने आया। दोनों बीवियाँ एक दूसरे से अलग मकान में रहना चाहती थीं। मगर, शौहर ने दोनों को अलग-अलग रखने में अपनी असमर्थता जताई। जिसे समझते हुए विवाद का निपटारा करने के लिए पुलिस ने उनको एक ही मकान में अलग-अलग रहने की सलाह दे दी। 

इसके बाद महिलाओं ने शर्त रखी कि पति एक दिन पहली बीवी के साथ रहेगा और दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ। दोनों का राशन भी अलग-अलग लाकर देगा। इस पर सहमति बन गई। 

गौरतलब है कि परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग के बाद ये पहला मामला नहीं है। जहाँ दो महिलाएँ एक शौहर को बाँटने के लिए तैयार हो गई हों। इससे पहले भी मुरादाबाद के सिविल लाइन से एक मामला सामने आया था। जहाँ काउंसलिंग के बाद तीन बीवियाँ आपसी विवाद भुलाकर अपने शौहर के साथ रहने को तैयार हो गईं थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -