Homeदेश-समाजयूपी ATS ने देवबंद से बांग्लादेशी छात्र को दबोचा, फर्जी दस्तावेजों से 7 साल...

यूपी ATS ने देवबंद से बांग्लादेशी छात्र को दबोचा, फर्जी दस्तावेजों से 7 साल से भारतीय बन रह रहा था: दारुल उलूम में भारत विरोधी गतिविधि

अधिकारियों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पर्स से बांग्लादेशी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली जिसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होना स्वीकार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यूपी ATS टीम ने देवबंद दारुल उलूम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया छात्र बांग्लादेशी है। वो 2015 से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय बनकर रह रहा था और देवबंद में पढ़ाई कर रहा था। देर रात यूपी ATS टीम ने देवबंद दारुल उलूम जाकर वहाँ के रूम नम्बर 61 से गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार बांग्लादेशी का नाम तलहा तालुकदार बिन फारुख बताया जा रहा है। वह बांग्लादेश में कुम्मिला जिले के दाउद कंदी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित बरगुआली के रहने वाला है। तलहा के कब्जे से एटीएस ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, दारुल उलूम देवबंद का पहचान पत्र, लाइफ टाइम मेंबरशिप कार्ड, बांग्लादेशी मुद्रा, बांग्लादेशी पासपोर्ट की फोटो कॉपी और 150 रुपए भारतीय करेंसी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपित पाकिस्तान में ट्रेनिंग कर चुका है।

देवबंद में रहकर अरबी आलिम की पढ़ाई कर रहा था

यूपी एटीएस से इस संबंध में प्रेस नोट भी जारी किया है। इसके मुताबिक एटीएस को सूचना मिली थी कि तलहा नाम का एक व्यक्ति दारुल उलूम देवबंद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा है और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। बयान में कहा गया कि एटीएस की टीम ने इस सूचना के आधार पर छानबीन की तो पता चला कि तलहा नाम का एक व्यक्ति दारुल उलूम देवबंद के कमरा नंबर 61 में रहकर अरबी आलिम की पढ़ाई कर रहा है। एटीएस ने बताया कि इसके बाद तलहा को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने खुद को भारतीय नागरिक बताया और अपनी बात की पुष्टि के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और दारुल उलूम की आजीवन सदस्यता कार्ड प्रस्तुत किया। हालाँकि वह अधिकारियों के प्रश्नों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

यूपी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट (फोटो साभार: UP Police)

धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी समेत कई धाराओं में केस

रिलीज के मुताबिक मुताबिक, अधिकारियों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पर्स से बांग्लादेशी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली जिसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होना स्वीकार कर लिया। बयान में कहा गया कि एटीएस ने थाना देवबंद में तलहा तालुकदार के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी, विदेशी अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस के आधिकारिक बयान के अनुसार यह जाँच की जा रही है कि तलहा तालुकदार ने भारतीय दस्तावेज कैसे बनवाए और उसके भारतीय संबंधों का भी पता लगाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -