Homeदेश-समाजबहराइच: ग्राम प्रधान मोहम्मद इब्राहिम ने किशोरी का गला रेता, 6 दिन पहले दर्ज...

बहराइच: ग्राम प्रधान मोहम्मद इब्राहिम ने किशोरी का गला रेता, 6 दिन पहले दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की शिकायत

सुभाष कुमार ने बताया कि मोहम्मद इब्राहिम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उनकी बेटी का अपहरण किया। परिवारवालों ने शोर मचाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सुबह उनकी बेटी का गला रेता शव बोरे में मिला।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर गला रेत कर हत्या कर देने की खबर सामने आई है। पुलिस ने ग्राम प्रधान मोहम्मद इब्राहिम समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान इब्राहिम को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

घटना बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के विशुनापुर गाँव की है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शनिवार (जून 27, 2020) की देर रात इस बर्बरतापूर्ण वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक छह दिन पहले किशोरी ने ग्राम प्रधान इब्राहिम के भतीजे छोटकऊ के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसे जेल भेज दिया गया था। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी का बयान दर्ज होना था।

ग्राम प्रधान इसी बात को लेकर आक्रोश में था। किशोरी के पिता सुभाष कुमार ने बताया कि बदला लेने के लिए मोहम्मद इब्राहिम ने अपने सहयोगी ओमप्रकाश और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उनकी बेटी का अपहरण किया। परिवारवालों ने शोर मचाया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पास के ही एक बाग में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह बेटी का बोरे में भरा गला रेता हुआ शव मिला।

बताया जा रहा है कि किशोरी के कपड़े घर के पास एक घूर के ढेर पर मिले हैं। किशोरी के कपड़ों के पास से एक रस्सी भी मिली है। वहाँ पर कुछ जलाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जाँच में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी विपिन मिश्रा मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -