Homeदेश-समाज15 साल से भारत में रह रहे थे रोहिंग्या फैय्याज और दिल मोहम्मद, पासपोर्ट-आधार...

15 साल से भारत में रह रहे थे रोहिंग्या फैय्याज और दिल मोहम्मद, पासपोर्ट-आधार सब फर्जी: यूपी पुलिस ने धरा, दुबई भी गए थे

"दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी धौलाना थाना पुलिस ने की है। इनके द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाने के बाद पासपोर्ट बनवाया गया। इसी पासपोर्ट पर फैय्याज ने इसी साल जनवरी में दुबई की यात्रा भी की थी।"

UP के हापुड़ में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 2 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम फैय्याज और दिल मोहम्मद हैं। पुलिस ने इनके पास से एक भारतीय पासपोर्ट, एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी और 2 रिफ्यूजी कार्ड बरामद किए हैं। आरोपित फैय्याज लगभग 15 वर्षो से भारत में रह रहा था। वो भारत से दुबई की यात्रा भी कर चुका है। पुलिस ने यह जानकारी 29 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार) को दी है।

SP हापुड़ IPS दीपक भूकर ने बताया, “दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी धौलाना थाना पुलिस ने की है। इनके द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाने के बाद पासपोर्ट बनवाया गया। इसी पासपोर्ट पर फैय्याज ने इसी साल जनवरी में दुबई की यात्रा भी की थी। बरामद आधार कार्ड अलीगढ़ के पते पर बनवाया गया था जिसे बाद में हापुड़ के धौलाना के पते पर ट्रांसफर करवाया गया था। जाँच में दिलशाद नाम के एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है जिसने 80 हजार रुपए ले कर पासपोर्ट बनवाया था। कुछ अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं जिनके द्वारा फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवा कर विदेशों की यात्राएँ की गई हैं। इन सभी की गहन जाँच चल रही है। आगे जो भी जानकारी आती रहेगी उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

हापुड़ पुलिस प्रेसनोट

हापुड़ पुलिस के मुताबिक फैय्याज हापुड़ के गाँव शेखपुर खिचरा में आसिफ के मकान में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपित दिल मोहम्मद उसी गाँव के आबिद प्रधान के घर पर रहता था। पुलिस की पूछताछ में फैय्याज ने बताया, “मैं अपने अम्मी-अब्बा के साथ लगभग करीब 15 साल पहले म्यांमार से भारत आया। हम अलीगढ़ में रुके और वहाँ मैंने अपना आधार कार्ड बनवा लिया। लगभग 7-8 साल पहले हम हापुड़ के गाँव शेखपुर खिचरा में आ कर किराए पर रहने लगे। मैंने यहाँ अपने आधार पर पता बदलवा लिया। साल 2021 में म्यंमार के ही मूल निवासी और मेरे साथी दिल मौहम्मद उर्फ फारुख ने मेरे आधार कार्ड व कुछ फर्जी कागजातों से मेरा भारतीय पासपोर्ट बनवा दिया। दिल मोहम्मद के पास भारतीय पासपोर्ट पहले से ही था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: भारत को निशाने पर लिए बैठे हैं ‘मजहब के फरिश्ते’, सतर्क...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -