Homeदेश-समाजमस्जिद में घुसकर ताज मोहम्मद ने कुरान को जलाया, गिरफ्तारी के बाद बोला- 'मैंने...

मस्जिद में घुसकर ताज मोहम्मद ने कुरान को जलाया, गिरफ्तारी के बाद बोला- ‘मैंने नहीं, मेरी रूह ने किया ये सब’

कुरान को क्यों जलाया के सवाल पर ताज मोहम्मद ने बताया, "मैंने नहीं बल्कि मेरी रूह ने जलाया है।" उसका कहना है कि वह कोई काम नहीं करता है। हमेशा इधर-उधर घूमता है। परिवार वाले उसका निकाह नहीं करवा रहे हैं, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहता है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में मस्जिद में घुसकर कुरान का अपमान करने वाले आरोपित ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मस्जिद से 3 किलोमीटर दूर बावूजई मोहल्ले का रहने वाला है। शाहजहाँपुर पुलिस ने आरोपित की तस्वीरें जारी करते बताया कि मजहबी ग्रंथ को नुकसान पहुँचाने वाले अभियुक्त ताज मोहम्मद (अब्बा का नाम युसुफ) को 24 घंटों के गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ कर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपित की मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही है। उसके परिजनों को भी बुलाया गया है। इनके अलावा शहर के इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी और कुछ अन्य मजहबी उलेमाओं को भी पुलिस थाने में बुलाया गया है। वहीं, आईजी रमित शर्मा ने बताया कि आरोपित पूछताछ में बहकी-बहकी बातें कर रहा है। मजहबी ग्रंथ क्यों जलाया के सवाल पर ताज मोहम्मद ने बताया, “मैंने नहीं बल्कि मेरी रूह ने जलाया है।” उसका कहना है कि वह कोई काम नहीं करता है। हमेशा इधर-उधर घूमता है। परिवार वाले उसका निकाह नहीं करवा रहे हैं, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहता है।

इस मामले में वादी हाफिज हसीब ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव है। हर रोज की तरह सुबह भी नमाज पढ़ी गई, लेकिन लोग आज उतनी बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने नहीं आए।

बताया जा रहा है कि शाहजहाँपुर शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बावूजई में सैयद शाह फखरे आलम मियां मस्जिद है। बुधवार (2 नवंबर 2022) शाम को दो युवकों ने मस्जिद में घुसकर वहाँ रखे मजहबी ग्रंथ को जला दिया। जब नमाज के लिए इमाम हाफिज नदीम व अन्य लोग वहाँ पहुँचे, तो कुरान के जले हुए पन्ने देख उन्होंने मस्जिद के इमाम को सूचना दी। तकरीबन 8 बजे के आस-पास इलाके में भीड़ जमा हो गई। युवाओं ने वहाँ लगे भाजपा के होल्डिंग्स को फाड़कर उसमें आग लगा दी। इसके बाद सूचना पा​कर मौके पर पहुँचे एसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल ने भीड़ तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। इसके बाद पुलिस ने रात 9 बजे तक स्थिति पर काबू पाया। मामले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया जिससे ताज मोहम्मद के कृत्य का खुलासा हुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -