Homeदेश-समाजMP: पुलिस ने सड़क पर ठेला लगा सब्जी बेचने से मना किया, सीने में...

MP: पुलिस ने सड़क पर ठेला लगा सब्जी बेचने से मना किया, सीने में चाकू घोंप उस्मानी फरार

पुलिसकर्मी ने उस्मानी को लॉकडाउन का हवाला दे समझाने की कोशिश की। लेकिन उसने कहा कि जहाँ मन चाहेगा वहाँ वह खड़े होकर सब्जी बेचेगा। इसके बाद उसने हमला कर दिया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार (27 मई 2021) को सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने से मना करने पर एक शख्स ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गढ़ा थाना इलाके के आनंदकुंज के पास लॉकडाउन में सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले उस्मानी को जब पुलिस आरक्षक अजय श्रीवास्तव ने मना किया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 43 वर्षीय आरक्षक अजय श्रीवास्तव की ड्यूटी गुरुवार (27 मई 2021) को आनंद कुंज में लगाई गई थी। जब अजय ड्यूटी पर पहुँचे तो वहाँ उन्हें उस्मानी निवासी आनंद कुंज गढ़ा ठेले पर सब्जी बेचते मिला। ठेले के चारों ओर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। आरक्षक ने उसे समझाया कि वह ऐसे रास्ते पर खड़े होकर नहीं, बल्कि मोहल्ले और कॉलोनी में घूमकर सब्जी बेचे। उस्मानी इस बात से नाराज हो गया। उसने कहा कि वह कहीं नहीं जाएगा, जहाँ मन चाहेगा वहाँ खड़े होकर सब्जी बेचेगा।

इसको लेकर आरक्षक और सब्जी विक्रेता में विवाद हो गया। आरक्षक कुछ समझ पाते, तब तक उसने (उस्मानी) ठेले पर रखी चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने की वजह से अधिक खून निकल गया, जिससे अजय वहीं गिर पड़े और उस्मानी ठेला छोड़कर भाग निकला।

बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुँचे और घायल आरक्षक को उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हमलावर मौका पाकर वहाँ से भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने आरोपित उस्मानी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धारा 188, कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन, महामारी एक्ट और शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उत्तराखंड में धमकियाँ देने वाले निहंग जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें वायरल: ‘विक्की थॉमस सिंह’ नाम के एक दूसरे निहंग ने खोली पोल, कहा-...

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मारपीट मामले में लगातार धमकियाँ देने वाले निहंग जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें सामने आई हैं। एक दूसरे 'जसदीप सिंह थॉमस' नाम के निहंग ने उसकी पोल खोल दी।

UPI के विस्तार से लेकर स्वास्थ्य-सुरक्षा-अंतरिक्ष सहयोग तक… जानिए PM मोदी के दौरे से भारत-सेशेल्स के बीच हुए कौन से 19 समझौते, क्या होगा...

पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे ने दोनों देशों के 50 साल पुराने रिश्तों में नई जान फूँक दी है। इस दौरान 19 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे भारत को वैश्विक पटल पर मजबूती मिलेगी।
- विज्ञापन -