Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल: ड्रोन उड़ाकर विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीरें लेने वाला चीनी नागरिक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: ड्रोन उड़ाकर विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीरें लेने वाला चीनी नागरिक गिरफ्तार

बेशक कोई व्यक्ति ड्रोन का मालिक हो सकता है, मगर वह बिना प्रशासन की अनुमति के उसे उड़ा नहीं सकता।

पश्चिम बंगाल के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले फोर्ट विलियम इलाके से ड्रोन उड़ाकर विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीरें ले रहे एक 34 वर्षीय चीनी नागरिक लियु झिंउओई को 2 महिलाओं समेत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चीनी नागरिक को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उसे 25 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी के साथ जो दो महिलाएँ थीं, उन्हें रिहा कर दिया गया। हालाँकि, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिलाएँ चीन की नागरिक हैं या भारत की।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार (मार्च 16, 2019) की शाम ड्यूटी पर तैनात सीआइएसएफ की नज़र आसमान में उड़ रहे ड्रोन पर पड़ी। जिसके बाद जाँच पड़ताल शुरू हुई और आरोपी पकड़ा गया। घटना की जानकारी कोलकाता स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास को दे दी गई है। इस मामले पर कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि बेशक कोई व्यक्ति ड्रोन का मालिक हो सकता है, मगर वह बिना प्रशासन की अनुमति के उसे उड़ा नहीं सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति नहीं होती। जबकि चीनी नागरिक प्रतिबंधित क्षेत्र में ही ड्रोन उड़ा रहा था।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि चीनी नागरिक को ड्रोन से संबंधित कानून के बारे में पता ना हो। इसलिए वो उससे पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किस मंशा से ड्रोन उड़ा रहा था?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -