Homeदेश-समाजमोहम्मद तैयब ने लड़की को फेसबुक पर फँसाया, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बना भाई को...

मोहम्मद तैयब ने लड़की को फेसबुक पर फँसाया, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बना भाई को भेजा: ब्लैकमेल कर बोला- अपनी शादी तोड़ मुझसे बात करो

तैयब कहता था, "अगर तुमने मुझसे बात करनी बंद कर दी तो मैं तुम्हारी फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दूँगा और जहाँ तुम्हारी शादी होगी वहाँ से तुम्हारी शादी तोड़वा दूँगा।" वह लड़के के परिजनों की हत्या करने की भी धमकी देता था।

हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस (Faridabad, Haryana) ने सोशल मीडिया पर एक युवती को अपने जाल में फँसाकर दोस्ती करने के बाद उसकी अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल करने के मामले में मोहम्मद तैयब को मेरठ (Meerut, UP) से गिरफ्तार किया है। तैयब पीड़िता पर दबाव डाल रहा था कि वह शादी तोड़ दे। इसके साथ ही तैयब उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देता था।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार, तैयब ने करीब तीन साल पहले फेसबुक पर एक युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। युवती ने उसका रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह लगातार उससे बातें करने लगा और उसे अपने जाल में धीरे-धीरे फँसा लिया। दोनों ने दोनों फोन से बातें करने लगे और साथ घूमने-फिरने भी लगे।

नजदीकी बढ़ने के साथ ही मौके देखकर तैयब ने युवती की कई अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसका शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद लड़की ने तैयब से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद तैयब लगातार उसे धमकी देने लगा।

तैयब कहता था, “अगर तुमने मुझसे बात करनी बंद कर दी तो मैं तुम्हारी फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दूँगा और जहाँ तुम्हारी शादी होगी वहाँ से तुम्हारी शादी तोड़वा दूँगा।” वह लड़के के परिजनों की हत्या करने की भी धमकी देता था।

हालाँकि तमाम धमकियों के बाद भी लड़की ने उससे बात नहीं किया। इसके बाद तैयब ने वो अश्लील तस्वीरें उसके भाई को भेज दी। घरवालों को इस बारे में जैसे ही पता चला, कोहराम मच गया। इसके बदा लड़की ने परिजनों के साथ जाकर फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन सेंट्रल में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने दबिश देते हुए तैयब को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -