Homeदेश-समाजछत्तीसगढ़ में 50 हिंदुओं के धर्मांतरण की साजिश, गरीब-बीमार लोगों को निशाना बना रहे...

छत्तीसगढ़ में 50 हिंदुओं के धर्मांतरण की साजिश, गरीब-बीमार लोगों को निशाना बना रहे पादरी समेत 8 गिरफ्तार: महिला ने पति पर कराई FIR, कहा- जबरन ईसाई बनाना चाहता है

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक घर में हो रहे ईसाईयों के प्रार्थना सभा में जमकर बवाल हुआ। यहाँ 40-50 हिन्दुओं को ईसाई बनाया जा रहा था। वहीं एक दूसरे मामले में एक महिला ने अपने पति पर ईसाई बनाने के लिए प्रार्थना सभा में जबरन ले जाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ के बालोद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रविवार (7 सितंबर 2025) को गुंडरदेही धमतरी रोड पर एक घर में ईसाईयों की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें हिन्दुओं का धर्मांतरण किया जा रहा था। पूछताछ के बाद पास्टर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक और मामले में पत्नी ने अपने पति पर ईसाइयत स्वीकार करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

40-50 हिन्दुओं के धर्मांतरण की कोशिश

बालोद के गुंडरदेही धमतरी मेन रोड पर पंचराम नाम के व्यक्ति के घर पर ईसाईयों की प्रार्थना सभा चल रही थी। हिन्दू संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में 40-50 हिन्दुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी खबर मिलने के बाद संगठन के लोग घटनास्थल पर पहुँच गए और जमकर बवाल किया। पुलिस के साथ उनकी बहस भी हुई। पुलिस करीब 22 लोगों को थाने लेकर आई और पूछताछ के बाद पास्टर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गरीब- बीमार लोग टारगेट पर- वीएचपी नेता

हिन्दू संगठनों का कहना है कि बीमार और गरीब हिन्दुओं को चमत्कार दिखा कर फुसलाया जाता है। उन्हें आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया जाता है और धर्मांतरण के लिए बरगलाया जाता है। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता का कहना है कि यहाँ धर्मांतरण का रैकेट चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर में रविवार को प्रार्थना हो रही थी, वहाँ पादरी को बैठने के लिए खास आसन बनाया गया था। लोगों को हर तरीके से प्रभावित करने की कोशिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त एक्शन ले, वरना संगठन धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन करेगा।

धर्मांतरण के लिए पति ने डाला दबाव- महिला

वहीं एक और मामले में एक महिला ने अपने पति पर जबरन ईसाइयत स्वीकार करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। सिविल लाइन के भारतीय नगर में रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुँची और पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। महिला का कहना है कि उसका पति पूरे परिवार को ईसाईयों के प्रार्थना सभा में ले जाना चाहता है। मना करने पर घर पर ही ईसाईयों की तरह प्रार्थना करने का दबाव डालता है। वह चाहता है कि पूरा परिवार ईसाई बने। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जाँच करने की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -