उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के डाबरा में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के नजदीक झाड़ियों से 161 जिलेटिन स्टिक बरामद हुईं। घटना गुरुवार की है। प्रिंसिपल ने इस संबंध में नजदीकी थाने में पुलिस को सूचित किया और बताया कि बच्चों को ये छड़े बच्चों खेलते समय मिलीं।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर ली गई। फिर अगले दिन बम निरोधक दस्ता और डॉक स्क्वॉड टीम इलाके में आए और हर जगह का निरीक्षण करके व सैंपल लेकर गए। वहीं पुलिस ने इस केस को अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया है।
अधिकारियों के अनुसार, जिलेटिन स्टिक आमतौर पर सड़कों के निर्माण कार्य में पहाड़ों को काटने के लिए उपयोग की जाती हैं। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन्हें स्कूल के पास किसने और किस उद्देश्य से रखा।

