वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 3 ईसाई परिवारों ने की हिंदू धर्म में घर वापसी, ईसाइयत छोड़ बने सनातनी: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर का मामला

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में 3 परिवारों ने घर वापसी की है। ये लोग अनुसूचित जनजाति समुदाय के हैं। इनलोगों ने ईसाइयत छोड़कर सनातन को अपनाया है। रविवार (16 नवंबर 2025) को पूरे विधि-विधान से इनलोगों ने सनातन धर्म को स्वीकार किया।

भानुप्रतापपुर कांकेर जिले में पड़ता है। यहाँ के कोडकुर्से इलाके के कराकी गाँव की ये घटना है। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वैदिक अनुष्ठान के बाद इन परिवारों ने सार्वजनिक तौर पर ये घोषणा की कि ये लोग सनातन के नियमों के मुताबिक जीवन व्यतीत करेंगे। इस दौरान पूरे गाँव का माहौल काफी आध्यात्मिक रहा। ढोल नगाड़ों के साथ महिलाएँ नाचती नजर आईं। पूरा गाँव इससे बेहद खुश दिया।