सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को जूता फेंके जाने की कोशिश की घटना के विरोध में SC के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के बाहर इसके लिए तैयारी भी की गई थी और करीब 50 पुलिसकर्मी इस प्रदर्शन के दौरान भीड़-भाड़ के चलते हालात ना बिगड़ें इसलिए तैनात किए गए थे।
पत्रकार प्रभाकर कुमार मिश्रा ने इस प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो X पर शेयर किया है। प्रभाकर कुमार मिश्रा ने लिखा है, “CJI जस्टिस गवई पर हमले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रोटेस्ट था। 50 के करीब पुलिस वाले आए थे, 20 कैमरे आए थे कवरेज के लिए। और कुल पाँच वकील आए थे विरोध के लिए।”

गौरतलब है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने CJI पर जूता फेंकने की कोशिश की थी। वकील का दावा था कि वह भगवान विष्णु को लेकर की गई CJI की टिप्पणी से नाराज था। इस घटना के बाद PM मोदी ने भी CJI गवई से बातचीत की थी।

