पिछले दिनों न्यूज पिंच नामक चैनल के संस्थापक और पत्रकार अभिनव पांडेय की एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में अभिनव पांडे अपने चैनल पर चित्रा त्रिपाठी और रुबिका लियाकत के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है, इतना ही नहीं वह माँ-बहन की गालियाँ देते हुए भी दिख रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे अभिनव का माफी वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अभिनव ने अपनी गालियों के लिए सार्वजनिक रुप से माफी माँगी है।
वीडियो में अभिनव कह रहा है, “मा&*!*% ये एंकर भो@% के हमारा ही तो लिखा पढ़ते थे, जब मैं ABP news में काम करता था तो देखता था ये रूबिका चित्रा त्रिपाठी इन सब का समय चल रहा है, तो ब@&*द हमारा तो दौर आएगा, ये साले अनपढ़ गवार जाहिल ब*@&*, जब इनकी इतनी पूछ है तो हमारा तो दौर आएगा।” अभिनव ने कहा इन्हें मूर्गा लड़वाने के अलावा कुछ नहीं आता।
शब्दों पर जाने वाले शब्दों पर जा रहे हैं
— Arvind Chotia (@arvindchotia) November 14, 2025
भावनाओं पर जाने वाले भावनाओं पर जा रहे हैं
नया जमाना है साहब, चैनल भी नया है
अभिनव पांडे का दौर आज से ही शुरू हुआ मान लिया जाना चाहिए
कड़ी मेहनत करके बनाए गए वीडियो वायरल हों या ना हों, कोई गारंटी नहीं लेकिन बिना किसी प्रयास के बने… pic.twitter.com/xFRlRBBeZs
इस वीडियो के वायरल होते ही अभिनव के प्रति लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर बाहर आने लगा और वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद अब अभिनव का नयी वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिनव कह रहा है, “वो वीडियो सही वीडियो है, AI या फेक वीडियो नहीं है। मैं ऐसा कह सकता था और बहुत सारे लोग ये मान जाते। वीडियो में जिन शब्दों का इस्तेमाल मैंने किया है, वो गलत शब्द हैं और आमतौर पर सार्वजनिक जीवन में वो शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाते, हम भी नहीं करते हैं।”
अभिनव पाण्डेय को न्यूज में बने रहना आता है। बिहार चुनाव शुरू होने के पहले अपना चैनल बनाया, पत्रकारिता शुरू की। मुसहर जैसी डॉक्यूमेंट्री बनाई जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हो, नजर पड़े।
— कुंभकरण (@_kumbhkaran) November 14, 2025
उसके बाद एग्जिट पोल में सबसे अलग दिखाया, जिससे चर्चा में बने रहे और चूंकि नतीजा पता था इसलिए… pic.twitter.com/jXsdXN6DfN
अभिनव ने आगे कहा, “वो पर्सनल बातचीत का हिस्सा था, प्राइवेट लाइफ चल रहा था, वो गलती से ऑन एयर चला गया। उसमें जो भी टिप्पणी की गई, उसमें मैं किसी व्यक्ति विशेष के ऊपर नहीं बोल रहा था, मैं व्यवस्था के ऊपर बात कर रहा था कि भाई जो आज कल की टीवी पत्रकारिता में जो व्यवस्था चल रही है उस पर बात कर रहा था कि ये हिंदू मुस्लिम की जबरजस्ती की जो बहसे होती हैं, प्रवक्ताओं को आपस में लड़ाने वाली बात होती है, उसमें उदाहरण के तौर पर मैंने दो एंकर्स के नाम लिए।”
अभिनव ने आगे कहा, “मेरी व्यक्तिगत उनसे कोई लड़ाई नहीं है। चित्रा जी से तो मेरे व्यक्तिगत बहुत अच्छे संबंध हैं। मैंने उदाहरण के तौर पर बोलना चाहा, लेकिन गलत इंटरप्रेशन हुआ, इसके लिए मैं माफी माँगता हूँ। इस तरीके के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।”

