अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) को पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड 2025 से नवाजा गया है।
यह सम्मान इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (IOD) भारत की ओर से दिया गया। अवार्ड लंदन में आयोजित एनुअल ग्लोबल कन्वेंशन में पेश किया गया। खास बात यह है कि अपनी पहली एंट्री में ही AEL ने डाइवर्सिफाइड सेक्टर कैटेगरी में 400 से ज्यादा कंपनियों को पीछे छोड़कर यह अवार्ड जीता और इस कैटेगरी की इकलौती विजेता बनी।
अवार्ड समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने यह सम्मान प्रदान किया। अडानी एंटरप्राइजेज की ओर से कंपनी के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर विवेक पांडा ने अवार्ड ग्रहण किया। कंपनी ने इसे स्थिरता के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की बड़ी मान्यता बताया।
अडानी ग्रुप के सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज ग्रुप हेड अरुण कुमार शर्मा ने कहा, “ईएसजी उत्कृष्टता के लिए यह प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड पाना हमारे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान हमारी उस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें हम अपने बिजनेस के हर हिस्से में सस्टेनेबिलिटी को शामिल कर रहे हैं। हमारे लिए ईएसजी एक स्ट्रैटेजिक आधार है जो लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन और जिम्मेदार ग्रोथ को बढ़ावा देता है।”
पिछले कुछ सालों में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने अपने डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में शानदार ईएसजी परफॉर्मेंस दिखाया है और सस्टेनेबल प्रैक्टिस को आगे बढ़ाने में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। कंपनी की जिम्मेदार विकास की सोच को कई ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों ने वैलिडेट किया है और प्रतिष्ठित संस्थानों से खूब तारीफ मिली हैं। यह अवार्ड अडानी की सस्टेनेबिलिटी जर्नी को और मजबूत बनाता है।

