अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ओपन वॉर, TTP भी जंग में कूदा- मार गिराए मुनीर के 40 फौजी: कई चौकियों पर किया कब्जा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में बड़ा हमला किया है।

शुरुआती रिपोर्ट में लगभग 40 पाकिस्तानी फौजियों के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं अफगान तालिबान ने भी सीमा पार कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे और भारी नुकसान की बात कही है।

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वाराजमी के मुताबिक, पाकिस्तान ने पक्तिया प्रांत में कार्रवाई के जवाब में ड्रोन हमले किए गए। दावा है कि इस्लामाबाद के आसपास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें फैजाबाद के पास सैन्य कैंप, नौशेरा मुख्यालय, जमरूद टाउनशिप और एबटाबाद शामिल हैं। हालाँकि इस्लामाबाद में बड़े स्तर की तबाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले किए थे। बढ़ते तनाव के बीच अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के बीच फोन पर बातचीत भी हुई, जिसमें शांति और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया गया। सीमा पर फिलहाल भारी गोलीबारी जारी है।

pakistan afghanistan border conflict ttp attack 40 soldiers killed drone strike claim