आगरा की दो बहनों के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने सरगना अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से दबोचा गया। उसके घर से बड़ी संख्या में ब्रेनवॉश करने वाली किताबें मिली हैं। रहमान ही पूरे धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल रहमान पहले हिंदू था। उसका नाम महेंद्र पाल हुआ करता था। 1990 में वह ईसाई बन गया। फिर इस्लाम में धर्म परिवर्तन किया।बताया गया कि अब्दुल के पास से हरियाणा के रोहतक की हिंदू लड़की को भी बचाया गया है। लड़की का धर्म परिवर्तन कराए जाने की प्लानिंग थी।
गौरतलब है कि 19 जुलाई 2025 को आगरा पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट का खुलासा किया। इसके तहत 6 राज्यों से 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी आगरा की दो सगी बहनों का अपहरण कर धर्मांतरण मामले में की गई थी। इसके बाद अब रैकेट के सरगना अब्दुल रहमान को पकड़ा गया है।

